Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:ओल्ड रेलवे कॉलोनी में बीती रात मामूली विवाद में डबल मर्डर,एक गंभीर घायल… एसपी अमित कुमार सहित शहर पुलिस मौके पर पहुंची, आईए थाने में शून्य पर FIR कर प्रकरण जीआरपी को सौंपा
All News

रतलाम:ओल्ड रेलवे कॉलोनी में बीती रात मामूली विवाद में डबल मर्डर,एक गंभीर घायल… एसपी अमित कुमार सहित शहर पुलिस मौके पर पहुंची, आईए थाने में शून्य पर FIR कर प्रकरण जीआरपी को सौंपा

EditorBy EditorMay 4, 2026Updated:May 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम:ओल्ड रेलवे कॉलोनी में बीती रात मामूली विवाद में डबल मर्डर,एक गंभीर घायल… एसपी अमित कुमार सहित शहर पुलिस मौके पर पहुंची, आईए थाने में शून्य पर FIR कर प्रकरण जीआरपी को सौंपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,4मई(खबरबाबा. कॉम)। बीती रात शहर के ओल्ड रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में मामूली विवाद में दो लोगों की हत्या (डबल मर्डर) का मामला सामने आया है।जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का है लेकिन घटना के बाद एसपी अमित कुमार सहित शहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शहर के आईए थाना क्षेत्र में शून्य पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जीआरपी को सोंपा गया। घटना के बाद सोमवार सुबह रेल एडिशनल एसपी हेमंत चौहान भी रतलाम पहुंचे हैं।

घटना शहर के जीआरपी थाना क्षेत्र में ओल्ड रेलवे क्वार्टर के सामने रविवार देर रात हुई । चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई।मृतकों में 36 वर्षीय आनंद पिता गोविंद सिंह रावत निवासी पीएण्डटी कॉलोनी और 38 वर्षीय शाहाबाद पिता आफताब निवासी पीएनटी कॉलोनी है। जबकि 22 वर्षीय पीयूष पिता कुंदन निवासी पीएनटी कॉलोनी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत एक शादी समारोह में बिंदौली (प्रोसेशन) के दौरान हुई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत हो गया था। इसके बाद देर रात दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते चाकूबाजी में बदल गया।
पुलिस के अनुसार फरियादी पीयूष पुत्र कुंदन रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी 383 पीएनटी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हम्माली का कार्य करता है। इंदौर में रहता है,और 10-15 दिन पहले पहले ही रतलाम आया था रात करीब 11:30 बजे वह अपने चचेरे भाई आनंद और मित्र शाहबाज खान के साथ निकला था। इसी दौरान रोजर बिन्नी उनके पास आया और बोला कि उसका मुन्ना व रोहित के साथ विवाद हो गया है। इसी दौरान वहां मुन्ना, रोहित उनके साथियों के साथ आए और विवाद करने लगे।
विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की और हमला कर दिया। मुन्ना ने फरियादी के सिर में ईंट मार दी। बीच-बचाव करने आए दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल जैसे- तैसे बचकर वहां से भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा भी किया।
घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है।पीयूष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
देर रात करीब 4 बजे शहर पुलिस द्वारा जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसआई प्रवीण वास्कले, एसआई ध्यानसिंह सोलंकी, एएसआई विनोद कटारा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।
पूरे मामले में जीआरपी की लापरवाही भी सामने आई है। घटना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी तत्काल न तो घटनास्थल पर पहुंचे और न ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपित रोहित , मुन्ना एवं अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (बी), 115(2), 109(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleNEET-UG 2026:रतलाम रेंज में 5500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा-अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया -परीक्षा के बाद क्या करें?
Next Article रतलाम : डबल मर्डर के बाद एक्शन मोड में एसपी अमित कुमार, देर रात खुद फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे एसपी…बेवजह घुमने वालों की चैकिंग और मिल गई सफलता
Editor

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.