Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026

रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता

March 17, 2026

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में आरोपी सौतेले पिता को न्यायालय ने सुनाई फांसी की सजा, अज्ञात फोन कॉल पर रतलाम पुलिस की सक्रियता से हुआ था मामले का खुलासा, जिले में फांसी का पहला मामला

By SamagraDecember 17, 2018 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम,17दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जावरा न्यायालय ने छह साल की मासूम के दुष्कर्म और हत्या के दोषी सौतेले बाप को फांसी की सज़ा सुनाई है।
पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुशलगढ़ में बालिका की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ही मामले का खुलासा किया था। तत्कलीन एसपी अमित सिंह के निर्देशन में एएसपी डा. राजेश सहाय और एएसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर आईपीएस और तत्कालीन ट्रेनी टीआई अमित तोलानी ने मामले जांच की थी।
इसी वर्ष अप्रैल माह में सामने आए इस मामले में पुलिस ने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया था। न्यायालय ने इसपर 8 महीने बाद फांसी की सज़ा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि यह जिले का पहला फैसला है जिसमे किसी अपराधी को फांसी की सज़ा सुनाई गई है।
जनाज़ा रोक कर पुलिस ने की थी जांच…..
23 अप्रैल को बच्ची का जनाज़ा निकाला जा रहा था लेकिन मुखबिर से सूचना मिलते ही श्री सहाय के निर्देश पर श्री तोलानी ने टीम के साथ जनाज़ा रोक कर जांच की थी।जांच में बच्ची से रेप के बाद हत्या का खुलासा हुआ। बाद में बच्ची के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राथिमक जांच में हुआ था रेप का खुलासा….
बच्ची की प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर रतलाम के तत्कालीन एसपी अमित सिंह ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
ऐसे खुला था मामला…..
पिपलोदा पुलिस को सुबह एक अज्ञात फोन कॉल आया जिसमें कहा गया था कि बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उसका अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया जा रहा है। जब पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि बच्ची को जावरा ले जाया जा रहा है, जहां उसकी मां का परिवार रहता है। पुलिस फौरन जावरा पहुंची और समय पर अंतिम यात्रा को रोक दिया गया।
पीटता था सौतेला बाप 
बच्ची के शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया तब बच्ची की मां ने बताया कि दो दिन पहले बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। घटना वाले दिन जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां ने बताया कि सौतेला पिता उसे पीटता था और गंदी नजर रखता था।
पति के डर से मायके ले गई मां …
बच्ची की मां ने घटना के लगभग आठ महीने पहले दूसरी शादी की थी। पुलिस को पता लगा था कि दो दिन पहले सौतेले पिता ने मां को कमरे में बंद कर बच्ची कि पिटाई की थी। घटना के एक दिन पहले उसने बच्ची को पीटा और उसका गला दबाया। मां ने बताया कि वह अपने पति से इतना डर गई थी कि बच्ची का शव अपने मायके में दफनाने का फैसला किया।
बच्ची के सौतेले पिता पर हत्या, सबूत मिटाने और गलत जानकारी देने का केस दर्ज किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टी के बाद आईपीसी के तहत रेप और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.