रतलाम, 23 जून(खबरबाबा. कॉम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को PIT NDPS एक्ट, 1988 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में पुलिस ने ऐसे आरोपियों की पहचान की, जो लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाए गए थे।
पुलिस के अनुसार समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से इन आरोपियों का निरोध आवश्यक पाया गया। इसके बाद PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत निरुद्ध कर केंद्रीय जेल इंदौर में दाखिल कराया गया।
ये आरोपी किए गए निरुद्ध
1. मुजफ्फर उर्फ मुज्जा (25) निवासी जावरा।
2. दिनेश (42) निवासी ग्राम कालूखेड़ा।
3. मांगीलाल (52) निवासी पिपलौदा।
4. मुकेश (35) निवासी थाना कालूखेड़ा।
5. मोहनलाल (64) निवासी थाना