Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

July 23, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

July 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर
रतलाम

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

EditorBy EditorJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के धामनोद गांव के होनहार छात्र अर्जुन पाटीदार ने NEET-2026 में 581 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ अर्जुन ने डॉक्टर बनने का सपना साकार किया और अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी सफलता से पूरे धामनोद गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
अर्जुन ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा उत्कृष्ट विद्यालय, रतलाम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, रतलाम में एक वर्ष तक नियमित एवं अनुशासित तैयारी की। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम के दम पर उन्होंने NEET-2026 में 581 अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
इस उपलब्धि पर धामनोद में पाटीदार समाज द्वारा अर्जुन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत एवं संस्थान की टीम ने अर्जुन का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर माणक चौक विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक राकेश सिंह जादौन ने कहा कि अर्जुन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से गांव का विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अर्जुन को धामनोद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के शिक्षक नीरज गुप्ता ने कहा कि अर्जुन ने पूरे वर्ष अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की। उसकी सफलता प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।
धामनोद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जानकीलाल पाटीदार ने अर्जुन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और परिवार का सहयोग उसकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहे।
अर्जुन के पिता रामगोपाल पाटीदार ने कहा कि इस सफलता में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान के शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण ने अर्जुन को परिवार का पहला डॉक्टर बनने की दिशा में सफलता दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श द्विवेदी ने किया। समारोह में पाटीदार समाज के अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार, सचिव कांतिलाल, उपाध्यक्ष पूनमचंद, शक्ति सिंह सिसोदिया, पुष्कर पाटीदार, नवीन ठाकुर, पवन जायसवाल, गोपाल पाटीदार सहित समाज के वरिष्ठजन, अभिभावक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे
Next Article रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट
Editor

Related Posts

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

July 23, 2026

रतलाम: बंद कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव,बदबू आने पर हुआ खुलासा,पुलिस जांच में जुटी…ढाई माह पहले ही हुई थी शादी, 10 दिन बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

July 22, 2026

रतलाम: जावरा को मिलेगा आउटडोर-इंडोर खेल स्टेडियम, विधानसभा में खेल मंत्री ने दी जानकारी..भूमि आवंटन के बाद होगी निर्माण प्रक्रिया, पिपलौदा में भी बनेगा खेल स्टेडियम

July 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

By EditorJuly 24, 2026

रतलाम, 24 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड पर लगातार हो रही भारी बारिश…

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

July 23, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

July 23, 2026
Top Trending

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

By EditorJuly 24, 2026

रतलाम, 24 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड पर लगातार हो…

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

By EditorJuly 23, 2026

रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के धामनोद गांव के होनहार छात्र अर्जुन पाटीदार ने…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

By EditorJuly 23, 2026

रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी स्थित 65 बीघा क्षेत्रफल में फैले रॉयल कॉलेज में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.