Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शहर के एक और व्यापारी ने सैलाना क्षैत्र में ढाबे पर पी लिया सल्फास, जहर खाने से पहले घर पर किया फोन…बोले- मैं ढाबे पर हूं, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
रतलाम

रतलाम: शहर के एक और व्यापारी ने सैलाना क्षैत्र में ढाबे पर पी लिया सल्फास, जहर खाने से पहले घर पर किया फोन…बोले- मैं ढाबे पर हूं, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

EditorBy EditorSeptember 7, 2026Updated:September 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शहर के एक और व्यापारी ने सैलाना क्षैत्र में ढाबे पर पी लिया सल्फास, जहर खाने से पहले घर पर किया फोन…बोले- मैं ढाबे पर हूं, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 7 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के नागरवास निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज गादिया ने जहर खाने से पहले अपने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी और अपना ठिकाना भी बताया। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्होंने जहर पी लिया है और वे सैलाना क्षेत्र में अपने ढाबे पर हैं। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने ढाबों पर तलाश शुरू की और आखिरकार मनोज गादिया को हरियाली ढाबे पर खोज निकाला। हालांकि तब तक वे सल्फास घोलकर पी चुके थे। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार नागरवास रतलाम निवासी प्रॉपर्टी व्यवसायी मनोज (50) पिता समीरमल गादिया शनिवार देर रात रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित सैलाना क्षेत्र के हरियाली ढाबे पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि वहां उन्होंने पानी की एक बोतल ली और उसमें सल्फास का पाउडर घोलकर पी लिया।
इससे पहले मनोज गादिया ने स्वयं अपने घर पर फोन कर परिजनों को जहर खाने की बात बताई और कहा कि वे सैलाना के ढाबे पर हैं। अचानक मिली इस सूचना से परिवार में घबराहट फैल गई। परिजनों ने तत्काल सैलाना थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ढाबों पर शुरू की तलाश

सूचना मिलते ही आरक्षक तूफान भूरिया टीम के साथ सक्रिय हुए और सैलाना क्षेत्र के आसपास स्थित ढाबों पर मनोज गादिया की तलाश शुरू की। आखिरकार शनिवार रात करीब 11 बजे वे हरियाली ढाबे पर मिले।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही ढाबे वालों की सूचना पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। मनोज गादिया को तत्काल डायल-112 वाहन से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मनोज गादिया के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिवार को भी यह जानकारी नहीं है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।
सैलाना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

एक महीने से भी कम समय में दूसरे कारोबारी की मौत

इससे पहले 11 अगस्त की रात शहर के सराफा व्यापारी और चांदनी चौक स्थित महावीर ज्वैलर्स के संचालक रवि मोठिया ने भी शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। अब प्रॉपर्टी व्यवसायी मनोज गादिया की मौत ने एक बार फिर शहर में चर्चा का विषय बना दिया है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम पुलिस को सफलता..चोरी करने वाले‌ दो आरोपी गिरफ्तार… पूछताछ मिली 20 से 25 साथियों की जानकारी,कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करते, फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर बनाते थे निशाना
Next Article रतलाम में राजस्व शिकायतों पर कलेक्टर की बड़ी सख्ती: अब सिर्फ पटवारी-आरआई की रिपोर्ट पर बंद नहीं होगी शिकायत, दोनों पक्षों को सुनकर होगा फैसला…नामांतरण, सीमांकन, कब्जा और रास्ता विवाद में एकपक्षीय कार्रवाई पर रोक…
Editor

Related Posts

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.