रतलाम,14जनवरी(खबरबाबा.काम)। सोमवार 14 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एसपी गौरव तिवारी के मार्गदर्शन मे स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के तहत 285 छात्रों की सामूहिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

एएसपी प्रदीप शर्मा द्वारा बच्चो को संबोधित करते हुए पुलिस एवं पुलिस से सम्बंधित उपकरणो के विषय मे जानकारी दी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चो को प्राप्त हो इस उद्देश्य से आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे बच्चो को इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण अच्छे से समझने और सीखने की प्रेरणा दी गई। भ्रमण पर आए बच्चो को रक्षित निरीक्षक खिलावनसिंह कंवर द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तार से समझाया गया एवं पुलिस लाईन, कन्ट्रोल रूम भ्रमण के साथ साथ बाम्ब डिस्पोजल, कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल मोबाईल, डॉयल 100, सीसीटीवी. कन्ट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, आर्म्स/अम्युनिशन की विजिट करवाई जाकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सभी बच्चो को स्टूडेन्ट कैडेट पुलिस रतलाम केे ट्रेकसूट एवं जूते भी प्रदाय किये जा रहे है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे शा.मा.वि. आलोट, शा.मा.वि. मुण्डलाकला, शा. मा.वि. रिंगनोद, शा.मा.वि. जावरा, शा उत्कृष्ठ विद्यालय पिपलौदा, शा.मा.वि. नांदलेटा, शा.मा.वि. हाट की चौकी, शा.मा.वि. दीनदयाल नगर, शा.मा.वि. डी.ई.एफ. लाईन, शा.मा.वि सिमलावदा, शा.मा. वि शिवपुर आदि स्कूल के 300 छात्र एवं प्राचार्यगण उपस्थित थे।
इस भ्रमण एवं ट्रेनिंग मे चिल्ड्रन सिक्योरिटी ग्रुप की श्रीमती आरती मौर्य, राकेश शर्मा, प्रकाश बौरासी, राजु निनामा, मिश्रा, ऋषभनिहारिका वर्मा, रितु बडवाहे, मुस्कान दिवाकर, लक्ष्मी दिवाकर, कुबेरसिंह सोलंकी, नरेन्द्र नायकद्वारा इन्डोर व आउटडोर प्रशिक्षण प्रदाय किया गया ।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
