भोपाल,18जनवरी(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश में चल रहे मादक पदार्थों के अवैध गौरख धंधे, अवैध शराब की बिक्री, नाइट्रावेट से लेकर अफ़ीम, गाँजा, चरस सहित अन्य नशीले पदार्थों के फल फूल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिये तत्काल मुहिम शुरू करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक के साथ उच्च स्तरीय चर्चा के बाद कहा कि जिन क्षेत्रों में इनकी अवैध बिक्री होने की रिपोर्ट मिले वहाँ के पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ भी कार्यवाही करें।
श्री कमल नाथ ने कहा कि मादक पदार्थों के गौरख धंधे व इसकी बिक्री से कई घर तबाह हो चुके है। कई नौजवान इसकी चपेट में आकर तबाह हो रहे है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म से लेकर तमाम अपराधों का कारण भी मादक पदार्थो की अवैध बिक्री एवं सेवन है।
उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के आसपास भी इनकी बिक्री रुकवाएं, जिससे युवा नशे की लत से बचें। शिक्षा के मंदिरों को इस गौरख धंधे की चपेट से बचाएं। मादक पदार्थों का सेवन कई जघन्य अपराधो का कारण है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि मादक पदार्थो के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जायेगा। उन पर ऐसी कड़ी कार्रवाही हो कि वे वर्षों तक याद रखे। ऐसे लोगों प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों का संरक्षण करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।
मुख्यमंत्री ने जुएँ-सट्टों के अवैध अड्डों व उससे जुड़े लोगों एवं गुंडे-बदमाशों के ख़िलाफ़ भी मुहिम चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अवैध वसूली से लेकर मकान-दुकान ख़ाली करवाने का धंधा करने वालों को भी क़तई बख़्शा नहीं जाये। इनके अवैध कारोबार को नेस्तनाबूद कर दे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश को शांति का टापू बनाना चाहते है। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाना चाहते है। अवैध मादक पदार्थो की बिक्री से कितना भी प्रभावशाली शख़्स जुड़ा हो, उसे बख़्शा नहीं जायेगा।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
