रतलाम,23जनवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में बुधवार दोपहर को एक मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोह के दौरान करीब 4 लाख रुपए के जेवर से भरा बाक्स चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी सगाई की रस्म के दौरान हुई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मौके पर जाकर पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना अस्सी फीट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुई है। वहां लोढा और श्रीमाल परिवार का विवाह आयोजन चल रहा है। बुधवार को सगाई की रस्म हुई। शाम करीब 5 बजे जैसे ही तिलक की तैयारी हो रही थी,इसी बीच एक बाक्स में रखे चढावे के जेवर चोरी हो गए। दूल्हे के चाचा अभय जैन के अनुसार जेवरों में हार सेट, चूडि़या सहित अन्य गहने थे जिनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए हैं। परिवार के अनुसार घटना के बाद मैरिज गार्डन लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए जिसमें एक अनजान संदिग्ध नजर आ रहा है,जो तिलक की तैयारियों के दौरान वहां पहुंचा और बाद में धीरे से निकल गया । सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अयूब खान एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे, पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।
दोनों ही परिवार रतलाम के नहीं
दूल्हे के अंकल अभय जैन ने बताया कि दोनों ही परिवार रतलाम के बाहर के हैं और रतलाम आकर विवाह कर रहे हैं। दूल्हा परिवार आजाद नगर भाभरा से है और दुल्हन परिवार रामपुरा से आया है।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
