Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका
रतलाम

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

EditorBy EditorOctober 17, 2026Updated:October 17, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो मामले सामने आए है। रावटी थाना क्षेत्र में बेटी से मारपीट का विरोध करने पर जीजा ने अपने साले के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी। घायल साले की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पिपलौदा में महिला की हत्या का मामला है। आरोप है कि प्रेमी और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला ने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने हत्या के प्रकरण दर्ज किए हैं। रावटी मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पिपलौदा मामले में प्रेमी को राउंडअप कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रावटी: बेटी से मारपीट का विरोध किया तो जीजा ने साले को मारी लात, मौत

रावटी थाना क्षेत्र के अकड़िया गांव में 15 अक्टूबर को एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। बेटी के साथ मारपीट कर रहे दामाद को रोकने पहुंचे ससुर और साले के साथ मारपीट की गई। इस दौरान जीजा ने साले के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी। घायल युवक की शुक्रवार रात मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार, अकड़िया गांव निवासी भीमजी (55) पिता बाबरिया गामड़ के भाई गोवर्धन के घर मृत्यु भोज (नुक्ता) का कार्यक्रम था। इसमें परिवार के रिश्तेदार शामिल हुए थे। भीमजी की छोटी बेटी पति गलिया पिता रामगोपाल, निवासी सिंगत मऊड़ा, थाना रावटी भी कार्यक्रम में आया था।
कार्यक्रम के दौरान भीमजी घर के बाहर आंगन में रिश्तेदारों के साथ बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दामाद गलिया उनकी बेटी सपना के साथ मारपीट कर रहा है। भीमजी ने पास जाकर मारपीट का कारण पूछा तो गलिया ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया।
पिता के साथ मारपीट होते देख बेटा पप्पू गामड़ (35) बीच-बचाव करने पहुंचा। उसने जीजा से पिता को मारने का कारण पूछा तो गलिया ने पप्पू के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी। इससे पप्पू बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

अस्पताल से घर लाए, रात में बिगड़ी तबीयत और मौत

परिजन पप्पू को बेहोशी की हालत में रावटी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार होने और बातचीत करने की स्थिति में आने पर परिजन 16 अक्टूबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर ले आए। हालांकि, शुक्रवार रात उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और मौत हो गई।
इससे पहले मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से थाने को सूचना मिलने पर पुलिस युवक की तलाश में अस्पताल पहुंची थी, लेकिन शुक्रवार रात वहां वह नहीं मिला।

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस

शनिवार सुबह परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी रावटी थाना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी मनीष डाबर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
रावटी थाना प्रभारी मनीष डाबर के अनुसार, मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी दामाद गलिया पिता नागू कटारा, निवासी ग्राम सिंगत, के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

महिला की मौत

पिपलौदा में प्रेम प्रसंग के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 45 वर्षीय महिला की जान चली जाने का आरोप है। आरोप है कि प्रेमी और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर महिला को लकड़ी, डंडे और पाइप से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। प्रेमी को राउंडअप कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे पिपलौदा रोड स्थित बलराम जाट के खेत की है। मृतका 45 वर्षीय निवासी सैलाना के पति का काफी समय पहले निधन हो चुका था। वह सैलाना में अकेली रहती थी। पुलिस के अनुसार, पिपलौदा निवासी भरतलाल जाट के साथ उसका पिछले 10 से 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। इस कारण महिला का भरतलाल के घर आना-जाना लगा रहता था और उसके परिजन भी महिला को जानते थे।
पिपलौदा थाना प्रभारी रंजीतसिंह सिंगार के अनुसार, शुक्रवार शाम महिला भरतलाल जाट से मिलने खेत पर पहुंची थी। वहां भरतलाल के अलावा उसका भतीजा राहुल जाट पिता रुघनाथ जाट, रिश्ते में चचेरा भाई बलराम जाट पिता शांतिलाल जाट और राहुल की पत्नी सीमा पहले से मौजूद थे।
किसी बात को लेकर महिला और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद चारों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। लकड़ी, डंडे और पाइप से की गई पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

डायल 112 को किया फोन, पुलिस पहुंची तो घायल हालत में मिली महिला

मारपीट के बाद राहुल जाट ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिसकर्मी ने फोन पर घटनाक्रम पूछा तो उसने बताया कि सैलाना की एक महिला उसके अंकल के पीछे-पीछे आकर उन्हें परेशान करती है।
सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो सोहनबाई जमीन पर घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिसकर्मियों ने महिला से पूछताछ की तो उसने भरतलाल जाट, राहुल जाट, बलराम जाट और सीमा जाट द्वारा लकड़ी, डंडे और पाइप से मारपीट किए जाने की जानकारी दी।
पुलिसकर्मी महिला को उपचार के लिए पिपलौदा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जमीन बेचने के रुपयों को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भरतलाल जाट और उसके परिवार के लोगों ने हाल ही में कोई जमीन बेची थी, जिससे उन्हें रुपये मिले थे। बताया जा रहा है कि महिला को इस बारे में जानकारी थी और वह भरतलाल से रुपये मांगने का दबाव बना रही थी। इसी लेनदेन को लेकर शुक्रवार शाम खेत पर विवाद होने की आशंका है। हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।

चार बच्चे, सभी शादीशुदा

पुलिस के अनुसार, महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। चारों शादीशुदा हैं और अलग-अलग रहते हैं। शुक्रवार रात पुलिस ने महिला के बेटे राहुल निवासी सेजावता से संपर्क किया। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बेटे ने अपनी मां की पहचान की। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर रवाना हुआ।
जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि मामले में प्रेमी भरतलाल जाट को राउंडअप किया गया है। भरतलाल, राहुल जाट, उसकी पत्नी सीमा और बलराम जाट के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePrevious Post
Next Article SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल
Editor

Related Posts

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

October 17, 2026

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

October 17, 2026

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), कॉलेज परिसर,…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Top Trending

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

By EditorOctober 17, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.