Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन
रतलाम

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

EditorBy EditorOctober 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज शहर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) और बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन की तैयारियां की गई हैं। नेहरू स्टेडियम में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जबकि बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुनों की प्रस्तुति होगी। इसके बाद रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी और भगवान श्रीराम की सवारी के आगमन के पश्चात उनके हाथों रावण एवं लंका का दहन होगा।

नेहरू स्टेडियम में सजेगा दशहरा उत्सव

नगर निगम द्वारा नेहरू स्टेडियम में दशहरा उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां रावण दहन के लिए 51 फीट ऊंचे आकर्षक पुतले का निर्माण करवाया गया है, जिसमें आतिशबाजी भी लगाई गई है। कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे से बैंड की धुनों की प्रस्तुति शुरू होगी। रात 8 बजे आतिशबाजी के बाद भगवान श्रीराम की सवारी पहुंचेगी। इसके पश्चात भगवान श्रीराम के हाथों रावण के पुतले और लंका का दहन किया जाएगा।

बरबड़ मेला परिसर में भी होगा रावण दहन

शहर के बरबड़ मेला परिसर में भी दशहरा पर्व पर रावण दहन का आयोजन होगा। यहां नगर निगम द्वारा 31 फीट ऊंचे रावण का आकर्षक पुतला तैयार करवाया गया है, जिसमें आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है। भगवान श्रीराम की सवारी के आगमन के बाद उनके हाथों रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

नगर निगम ने नागरिकों से की अपील

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया सहित निगम के विभिन्न समितियों के प्रभारियों, पार्षदों, महापौर परिषद के सदस्यों एवं एल्डरमेन ने नागरिकों से दशहरा उत्सव में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। नगर निगम ने नागरिकों से नेहरू स्टेडियम और बरबड़ मेला परिसर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में भाग लेकर विजयादशमी पर्व की खुशियां साझा करने का आग्रह किया है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच
Editor

Related Posts

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.