Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

October 21, 2026

रतलाम: पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा..शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई

October 21, 2026

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
रतलाम

रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 21अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में चप्पल के मोलभाव को लेकर व्यापारी के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। घटना के विरोध में बुधवार को व्यापारी महासंघ और नगरवासियों ने मोर्चा खोलते हुए सैलाना का बाजार सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर एसडीएम के नाम थाना प्रभारी दीपक मंडलोई को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो सैलाना में अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा।
दरअसल, 19 अक्टूबर को महात्मा गांधी मार्ग स्थित सेफी कटलरी स्टोर पर चप्पल के मोलभाव को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद 8 से 10 लोगों ने लाठियों से ताहेर, उनके भाई मुफद्दल और चचेरे भाई बुरहान के साथ मारपीट की। घटना में मुफद्दल के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें 9 टांके लगाने पड़े। वहीं, बुरहान के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है।

कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारी, गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग

व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का आरोप है कि मामले में घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। इसी को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। पैदल मार्च के बाद सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस और प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

ज्ञापन में उठाईं पांच प्रमुख मांगें

1. BNS की धारा 109 जोड़ी जाए: मुफद्दल के सिर में गंभीर चोट आने का हवाला देते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 जोड़ने की मांग की गई।
2. आरोपियों की जमानत का विरोध हो: महासंघ ने आरोपियों को जमानत मिलने की स्थिति में उसका कड़ा विरोध करने की मांग रखी।
3. शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए: दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।
4. संपत्तियों की जांच कर कार्रवाई हो: ज्ञापन में आरोपियों की संपत्तियों की जांच और अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।
5. बुलडोजर कार्रवाई और जुलूस निकाला जाए: व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने और जुलूस निकालने की मांग भी ज्ञापन में रखी।
बाजार बंद और ज्ञापन के जरिए व्यापारी महासंघ ने स्पष्ट किया कि व्यापारी के साथ हुई मारपीट के मामले में वे सख्त कार्रवाई चाहते हैं। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो सैलाना में अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा..शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई
Editor

Related Posts

रतलाम: पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा..शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई

October 21, 2026

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

October 21, 2026

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ रतलाम को राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले कई पुरस्कार…धार्मिक शिविर, सेवा, संस्कार और महिला मंडल की गतिविधियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

October 21, 2026

रतलाम: कलेक्टर द्वारा सिविल हॉस्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण..रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश… प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

October 21, 2026

October 21, 2026

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम, 21अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में चप्पल के मोलभाव को लेकर व्यापारी के साथ हुई…

रतलाम: पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा..शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई

October 21, 2026

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

October 21, 2026
Top Trending

रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम, 21अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में चप्पल के मोलभाव को लेकर व्यापारी…

रतलाम: पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा..शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम 21 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग की समीक्षा…

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। सराफा बाजार से लगे चौमुखीपुल क्षेत्र में चोरों ने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.