Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

October 28, 2026

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

October 28, 2026

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित
रतलाम

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

EditorBy EditorOctober 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के प्रमुख सराफा बाजार चौमुखीपुल स्थित भंडारी ज्वेलर्स में हुई नकबजनी की वारदात का माणकचौक पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो आर्टिफिशियल ज्वेलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। चोरी गई करीब 20 हजार रुपये की नकदी बरामद होने की भी जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
बुधवार को एसपी अमित कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया भी मौजूद रहे।

असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे आरोपी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भंडारी ज्वेलर्स को असली सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान समझकर अंदर घुसे थे। दुकान से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी और नकदी चोरी की गई। आरोपियों ने महज 5 से 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और मौके से निकल गए। शहर के प्रमुख सराफा बाजार में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सीसीटीवी और तकनीकी संसाधनों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

फरियादी रजत भंडारी (42), निवासी चौमुखीपुल, ने 21 अक्टूबर को माणकचौक थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड, दिल्ली में भी वारदात की जानकारी

पुलिस ने मामले में मोहनसिंह चावला (21), निवासी उमरठी, जिला बड़वानी और राजवीरसिंह भोड़ (23), निवासी आकाश नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं। मोहनसिंह के खिलाफ चार और राजवीरसिंह के खिलाफ 12 अपराधों का रिकॉर्ड बताया गया है।
पुलिस के सामने यह जानकारी भी आई है कि आरोपियों ने दिल्ली में भी वारदात की है। इस संबंध में और अन्य संभावित अपराधों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के बीच जीजा-साले का रिश्ता बताया जा रहा है।
मामले में मुख्य आरोपी गुरदीपसिंह चावला, निवासी आकाश नगर, इंदौर फरार है। उसके खिलाफ भी चोरी और नकबजनी के 14 अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी चोरी की होने की आशंका

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल भी चोरी की हो सकती है। पुलिस इसके संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि वाहन के वास्तविक मालिक और चोरी से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पड़ोस की ज्वेलरी शॉप का वॉचमैन भी सो रहा था!

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास ही एक बड़ी ज्वेलरी शॉप भी है, जहां तैनात वॉचमैन भी सो रहे थे। सराफा बाजार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ माणकचौक थाने पर पदस्थ बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान सहित माणकचौक थाना पुलिस, साइबर सेल और अन्य थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त
Next Article लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत
Editor

Related Posts

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

October 27, 2026

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

October 27, 2026

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

October 27, 2026

रतलाम: स्व. प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में आयोजित रतलाम फुटबॉल चैंपियन लीग 2026 का रंगारंग शुभारंभ -पहला मैच बराबरी पर समाप्त हुआ

October 26, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

By EditorOctober 28, 2026

इंदौर, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। नगर निगम में पानी के टैंकर का बकाया बिल पास कराने…

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

October 28, 2026

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

October 27, 2026
Top Trending

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

By EditorOctober 28, 2026

इंदौर, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। नगर निगम में पानी के टैंकर का बकाया…

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

By EditorOctober 28, 2026

रतलाम, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के प्रमुख सराफा बाजार चौमुखीपुल स्थित भंडारी…

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.