Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर

November 1, 2026

रतलाम: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा- सीने पर कैंची से वार कर की थी महिला की हत्या, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी किया था घायल

November 1, 2026

रतलाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी, ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी,8 प्रकरण दर्ज,1.71 लाख रुपए की सामग्री बरामद

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर
All News

रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर

EditorBy EditorNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 1नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में करियर बनाने का अवसर मिल रहा है। इसी दिशा में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम में पहली बार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। 23 अक्टूबर को आयोजित इस भर्ती अभियान में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ। खास बात यह रही कि चयनित विद्यार्थियों में SYSITS के सात विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सफलता हासिल की।
भर्ती अभियान के अंतर्गत TCS की ओर से BPS (Back Office Operations – Data Processing Transactions) पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कंपनी की भर्ती टीम के आठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। HR टीम में श्रीमती महिमा भदौरिया, श्री निहाल वालेचा, सुश्री आयुषी भार्गव और प्रांजल कल्याणे शामिल रहे, जबकि पैनल सदस्य के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक उचित पटेल, सावन कुमार शर्मा, गौरव शर्मा और धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया।

SYSITS के सात विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

इस भर्ती प्रक्रिया में SYSITS, रतलाम से जिया बैरागी, ईशा कटारिया, पीयूष राणा, नाज़नीन खान, सोनल तंवर, भोलेश्वर बैरागी और माहिर खान शेरानी का चयन हुआ।

T&P सेल की पहल से संभव हुआ आयोजन

रतलाम में पहली बार TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन संस्थान के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (T&P) सेल की सक्रिय पहल का परिणाम रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन तथा डीन एकेडमिक्स प्रो. गोविंद झंवर के सहयोग से इस पहल को साकार किया गया।
T&P सेल के समन्वयक प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता ने TCS के साथ निरंतर संपर्क और समन्वय स्थापित कर भर्ती अभियान को रतलाम तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों तक अवसर की जानकारी पहुंचाने, पंजीयन के लिए प्रेरित करने, प्रचार-प्रसार और नियमित फॉलोअप की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों से संपर्क कर वहां के विद्यार्थियों को भी इस भर्ती अभियान से जोड़ा गया।

संस्थान प्रबंधन ने दी बधाई

आयोजन की सफलता पर संस्थान के सहसंचालक उमेश शर्मा और वरदान शर्मा ने T&P सेल को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय और निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संस्थान के प्राध्यापकों, विभिन्न समितियों और SYSITS परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
यह आयोजन उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे यह भी साबित हुआ कि प्रतिष्ठित कंपनियों में करियर बनाने के अवसर केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों के विद्यार्थी भी अपनी योग्यता और कौशल के दम पर बड़ी कंपनियों में स्थान बना सकते हैं।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा- सीने पर कैंची से वार कर की थी महिला की हत्या, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी किया था घायल
Editor

Related Posts

रतलाम: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा- सीने पर कैंची से वार कर की थी महिला की हत्या, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी किया था घायल

November 1, 2026

रतलाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी, ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी,8 प्रकरण दर्ज,1.71 लाख रुपए की सामग्री बरामद

October 31, 2026

रतलाम: दीपावली पर कल से रतलाम के बाजारों में बदलेगी यातायात व्यवस्था… कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित, 12 स्थानों पर पार्किंग की सुविधा…कल1 से 10 नवंबर तक त्योहारी बाजार में रहेगी विशेष व्यवस्था, प्रमुख बाजार बनेंगे नो व्हीकल जोन, भारी वाहनों की एंट्री रात 12 बजे के बाद ही

October 31, 2026

रतलाम: ​रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन, विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और सफलता के अचूक सूत्र

October 31, 2026

रतलाम: माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर…कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

रतलाम: पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

October 31, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम, 1नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में करियर बनाने…

रतलाम: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा- सीने पर कैंची से वार कर की थी महिला की हत्या, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी किया था घायल

November 1, 2026

रतलाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी, ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी,8 प्रकरण दर्ज,1.71 लाख रुपए की सामग्री बरामद

October 31, 2026
Top Trending

रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम, 1नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों…

रतलाम: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा- सीने पर कैंची से वार कर की थी महिला की हत्या, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी किया था घायल

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.कॉम)। बाजना बस स्टैंड पर हार-फूल माला की दुकान संचालित करने वाली…

रतलाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी, ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी,8 प्रकरण दर्ज,1.71 लाख रुपए की सामग्री बरामद

By EditorOctober 31, 2026

रतलाम, 31 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.