Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स, कलेक्टर ने दिए निर्देश… अब आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत…नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

November 16, 2026

रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…

November 16, 2026

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…
रतलाम

रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…

EditorBy EditorNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 16 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। सड़कों पर बनाए गए ऊंचे और अनावश्यक ब्रेकर वाहन चालकों के लिए ही नहीं, बल्कि एंबुलेंस में गंभीर मरीजों के लिए भी परेशानी और दर्द का सबब बन रहे हैं। रतलाम से सैलाना और ढोढर तक के रास्ते पर बने ब्रेकरों की स्थिति को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को ऐसा निर्देश दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि एमपीआरडीसी के अधिकारी खुद एंबुलेंस में बैठकर रतलाम से सैलाना और रतलाम से ढोढर तक जाएं और महसूस करें कि बार-बार आने वाले ब्रेकरों से मरीजों को कितनी तकलीफ होती है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने सड़कों पर मनमाने तरीके से बनाए जा रहे ब्रेकरों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ब्रेकर सड़क सुरक्षा के निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनाए जाने चाहिए। मुख्य मार्गों पर अनावश्यक ब्रेकर नहीं होने चाहिए और साइड रोड पर भी आवश्यकता के अनुसार ही इनका निर्माण किया जाए। एक ही स्थान पर पांच-पांच ब्रेकर बनाने का कोई औचित्य नहीं है, वहां दो ब्रेकर पर्याप्त हैं।

100 स्थानों पर अब भी ब्रेकर सुधार का काम बाकी

बैठक में एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 15 स्थानों पर ब्रेकर संबंधी कार्य किया जा चुका है, जबकि करीब 100 स्थानों पर काम शेष है। इस पर कलेक्टर ने एमपीआरडीसी के एजीएम मानवेंद्र कनेश और टोल मैनेजर आशीष मिश्रा से ब्रेकर निर्माण का औचित्य पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि साइड रोड पर ही आवश्यकतानुसार ब्रेकर बनाए जाएं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को एंबुलेंस में सफर करने के साथ ही इस यात्रा के फोटो और वीडियो भी साझा करने के निर्देश दिए। अगली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी।

छह इंच ऊंचे ब्रेकर नहीं, एंगल भी हो निर्धारित मानकों के अनुरूप

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ब्रेकर बनाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन इनका निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार होना चाहिए। छह इंच ऊंचे बड़े ब्रेकर नहीं बनाए जाएं। ब्रेकर का एंगल भी ऐसा हो कि वाहन आसानी से निकल सकें और मरीजों को झटकों के कारण अनावश्यक पीड़ा न झेलनी पड़े।

8 लेन पर नींद और झपकी से सावधान करने वाले बोर्ड लगेंगे

बैठक में कलेक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों को 8 लेन पर आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। इन बोर्डों पर वाहन चालकों को सड़क पर नींद या झपकी आने से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करने वाले संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले चालक सतर्क रहें और संभावित हादसों को रोका जा सके।

महू-नीमच रोड पर 55 प्रतिशत दुर्घटनाएं, पुलिस को लगातार कार्रवाई के निर्देश

बैठक में सामने आया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की करीब 55 प्रतिशत घटनाएं महू-नीमच रोड पर हो रही हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों और पुलिस को सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने तथा लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत
Next Article रतलाम: गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स, कलेक्टर ने दिए निर्देश… अब आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत…नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स, कलेक्टर ने दिए निर्देश… अब आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत…नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

November 16, 2026

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

November 15, 2026

रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी

November 15, 2026

रतलाम: बागड़ो का वास में पुलिस का छापा,एक घर के अंदर जुंआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार,2.04 लाख रुपए नकद जब्त

November 15, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी

November 15, 2026

रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना

November 15, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स, कलेक्टर ने दिए निर्देश… अब आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत…नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

By EditorNovember 16, 2026

रतलाम, 16 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स…

रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…

November 16, 2026

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

November 15, 2026
Top Trending

रतलाम: गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स, कलेक्टर ने दिए निर्देश… अब आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत…नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

By EditorNovember 16, 2026

रतलाम, 16 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर के आसपास…

रतलाम की सड़कों पर जगह-जगह बने ऊंचे ब्रेकरों पर कलेक्टर सख्त, लगाई फटकार,बोले-एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं एमपीआरडीसी के अधिकारी… मरीजों का दर्द महसूस करें…

By EditorNovember 16, 2026

रतलाम, 16 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। सड़कों पर बनाए गए ऊंचे और अनावश्यक ब्रेकर…

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम 15 नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वागीण विकास को प्राथमिकता…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.