Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

November 15, 2026

रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी

November 15, 2026

रतलाम: बागड़ो का वास में पुलिस का छापा,एक घर के अंदर जुंआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार,2.04 लाख रुपए नकद जब्त

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी
रतलाम

रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी

EditorBy EditorNovember 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 15 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलड़ी के जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कंकाल की पहचान ग्राम बिलड़ी निवासी गोलू कटारा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 16 दिन पहले गोलू अपने तीन साथियों के साथ एक घर में चोरी के इरादे से पहुंचा था। इस दौरान घर के मालिक और आरोपियों के बीच चाकूबाजी एवं संघर्ष हुआ। घटना के बाद भागते समय गोलू खाईनुमा स्थान पर गिरकर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। साथी उसे वहीं झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें घर का मालिक मड़िया गामड़ भी शामिल है। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 105 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

चाकू दिखाकर मांगी थी घर में रखी रकम

पुलिस के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। ग्राम बिलड़ी निवासी मड़िया गामड़ के घर पर गोलू कटारा, संजय गरवाल, अनिल मुनिया और बाबूलाल गामड़ पहुंचे थे। दरवाजा खुलवाने के बाद तीन व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हुए और मड़िया से घर में रखी रकम की मांग करने लगे। आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया।
इसी दौरान मड़िया ने आत्मरक्षा में चाकू पकड़ लिया, जिससे चाकू का धारदार हिस्सा टूटकर उसके हाथ में रह गया। इसके बाद हुए संघर्ष में मड़िया ने गोलू और संजय को चाकू से चोट पहुंचाई। शोर-शराबा होने पर चारों व्यक्ति घर के पीछे जंगल की ओर भागे।

झाड़ियों में छोड़कर भागे साथी

पुलिस जांच में सामने आया कि घर से भागने के दौरान कुछ दूरी पर गोलू खाईनुमा स्थान पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे वहां से उठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मृत्यु हो जाने के कारण वे शव को झाड़ियों में ही छोड़कर फरार हो गए।
इस घटना को लेकर मड़िया गामड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नरकंकाल मिलने के बाद खुला 16 दिन पुराना राज

14 नवंबर को रावटी थाना क्षेत्र के जंगल में अज्ञात नरकंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की मदद से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। मृतक के परिजनों, उसकी बहन और पिता के कथनों तथा अनिल मुनिया और बाबूलाल गामड़ से पूछताछ के आधार पर नरकंकाल की पहचान गोलू कटारा के रूप में हुई। इसके बाद 30 अक्टूबर की घटना की पूरी कड़ियां जुड़ती चली गईं।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अनिल पिता हरीश मुनिया (20), बाबूलाल पिता शंभू गामड़ (22), संजय पिता रायसिंह गरवाल (20) और मड़िया पिता गोवा गामड़ (68), सभी निवासी ग्राम बिलड़ी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मड़िया गामड़ के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा, थाना प्रभारी रावटी मनीष डावर, उपनिरीक्षक गलसिंह भावेल, एमआई खान सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के उपनिरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक मोर सिंह और तुषार सिसोदिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बागड़ो का वास में पुलिस का छापा,एक घर के अंदर जुंआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार,2.04 लाख रुपए नकद जब्त
Next Article रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत
Editor

Related Posts

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

November 15, 2026

रतलाम: बागड़ो का वास में पुलिस का छापा,एक घर के अंदर जुंआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार,2.04 लाख रुपए नकद जब्त

November 15, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी

November 15, 2026

रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना

November 15, 2026

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

November 14, 2026

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान

November 14, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम 15 नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वागीण विकास को प्राथमिकता में रखते हुए…

रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी

November 15, 2026

रतलाम: बागड़ो का वास में पुलिस का छापा,एक घर के अंदर जुंआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार,2.04 लाख रुपए नकद जब्त

November 15, 2026
Top Trending

रतलाम: विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात…स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम 15 नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वागीण विकास को प्राथमिकता…

रतलाम: जंगल में मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार…चोरी करने गए थे,चाकू दिखाकर मांगी थी रकम, संघर्ष में दो को लगी चोट,भागते समय खाई में गिरने से एक की मौत…. शव झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए थे साथी

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम, 15 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम…

रतलाम: बागड़ो का वास में पुलिस का छापा,एक घर के अंदर जुंआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार,2.04 लाख रुपए नकद जब्त

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम, 15 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। माणकचौक थाना पुलिस ने बागड़ो का वास क्षेत्र…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.