Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

November 14, 2026

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान

November 14, 2026

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान
रतलाम

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान

EditorBy EditorNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 14नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में आठवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
पिछले आठ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता आयोजन संयोजक राकेश पोरवाल द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता रामचंद्र पोरवाल एवं मीना देवी पोरवाल की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, प्रोफेशनल फोटोग्राफर, महिला, पुरुष एवं मोबाइल फोटोग्राफी सहित छह वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और फोटोग्राफी कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का स्वागत हरजीत सिंह चावला, अजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह वाधवा गगनदीप सिंह डंग ,उद्योगपति गौरव अजमेरा , रोटरी क्लब अध्यक्ष अमरपाल वाधवा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता की आठ वर्षों की यात्रा, उद्देश्य एवं आयोजन की विशेषताओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने अपने उद्बोधन में फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज फोटोग्राफी डिजिटल रूप में आ चुकी है। डिजिटल माध्यम ने तस्वीरों को देखना और साझा करना आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ एक महत्वपूर्ण पक्ष पीछे छूटता जा रहा है। पहले हम तस्वीरों को प्रिंट करवाकर अपने हाथों में लेते थे और उन्हें देखकर एक अलग आनंद एवं आत्मीय अनुभव प्राप्त करते थे। डिजिटल तस्वीरों को देखने में वह अनुभव नहीं मिलता और उनकी सुरक्षा भी एक चुनौती है। एवं उन्होंने प्रतिभागियों से इस बात का भी जिक्र किया कि उनके द्वारा लिए गए विशेष फोटोग्राफ्स को हमेशा प्रिंट करवा कर सहेज कर रखना चाहिए साथ ही ऐसे फोटोस का प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं होना चाहिए जो की सामाजिक सौहार्द को एवं समाज की शांति को भंग करते हैं।।
उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलग-अलग एंगल, स्थिरता, दृष्टिकोण और सृजनशीलता किसी भी तस्वीर को विशेष एवं प्रभावशाली बनाते हैं। फोटोग्राफी केवल कैमरे का उपयोग नहीं, बल्कि एक रचनात्मक दृष्टि और संवेदनशील अभिव्यक्ति का माध्यम है। उन्होंने आयोजन संयोजक राकेश पोरवाल को आठ वर्षों से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को भी बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

छह वर्गों में घोषित हुए विजेता

प्रतियोगिता के छह वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे। स्कूली छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्रिंसी कच्छावा,द्वितीय स्थान अंश सोलंकी,तृतीय स्थान जसप्रीत सिंह, महाविद्यालयीन छात्र वर्ग में प्रथम स्थान – रिया मेहता,द्वितीय स्थान – तन्वी जावेद,तृतीय स्थान – प्रज्ञा वर्म, प्रोफेशनल फोटोग्राफी वर्ग में प्रथम स्थान – अनुषा जैन, द्वितीय स्थान – संदीप पवार,तृतीय स्थान – कुमकुम सोनी, महिला वर्ग में प्रथम स्थान – किंचूक वाधवा,द्वितीय स्थान – नीना सुरेंद्र वोरा, तृतीय स्थान – अनुराधा खाबिया ,पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान – हर्षित द्वारा,द्वितीय स्थान – अनमोल सुरोलिया,तृतीय स्थान – देवेंद्र वाधवा, मोबाइल फोटोग्राफी वर्ग में प्रथम स्थान – राधिका व्यास, द्वितीय स्थान – सीमा सिरोलिया, तृतीय स्थान – डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता रहे।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य, डाइट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनका शैक्षणिक योगदान एवं सेवाएं इस सम्मान के लिए विशेष रूप से सराहनीय हैं।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष अमरपाल वाधवा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र वोरा, नूतन मजावदिया सहित नागरिक उपस्थित थे संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ
Next Article रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…
Editor

Related Posts

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

November 14, 2026

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

November 14, 2026

November 14, 2026

November 14, 2026

रतलाम: रावटी क्षेत्र के बीघा पाटन के जंगल में मिला मानव कंकाल, एक पैर छोड़ पूरा शरीर गलकर हुआ गायब, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

November 14, 2026

रतलाम: बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली मां, कुछ देर बाद दो बच्चों के साथ कुएं में मिली लाशें…पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ कुएं में लगा दी छलांग

November 14, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ…

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान

November 14, 2026

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

November 14, 2026
Top Trending

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर…

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी…

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.