Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव…”एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा

November 26, 2026

सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज

November 26, 2026

रतलाम: अब जोन कार्यालयों से भी बनेंगे ट्रेड लाइसेंस, नगर निगम ने शहर में 5 स्थानों पर बनाए सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और जोन कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज
रतलाम

सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज

EditorBy EditorNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। सैलाना के समीप शिवगढ़-सैलाना मार्ग पर ग्राम अडवानिया में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अनाज और कपास का कारोबार करने वाले सैलाना के एक गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए नकद और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग महज पांच मिनट में गायब हो गया। व्यापारी ने बैग दुकान के बाहर कुर्सी पर रखा था और कुछ देर के लिए टेंट हटाने चले गए थे। लौटे तो बैग नदारद था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार व्यापारी दिलीप कुमार पितलिया ग्राम अडवानिया में किशोर पाटीदार की किराए की दुकान पर अनाज और कपास खरीदी का व्यवसाय करते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके छोटे बेटे वैभव ने बैंक से व्यवसाय के लेनदेन के लिए ढाई लाख रुपए निकाले थे। इन रुपयों को हिसाब-किताब के रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ एक बैग में रखा गया था।
व्यापारी सुबह करीब 10.40 बजे अपने मुंहबोले भांजे अमन सिंह की गाड़ी से दुकान पहुंचे। वे गाड़ी में पीछे बैठे थे। भांजा उन्हें दुकान पर छोड़कर बाजार की ओर चला गया। इस दौरान व्यापारी ने रुपयों और दस्तावेजों से भरा बैग दुकान के बाहर रखी कुर्सी पर रख दिया और दुकान के सामने लगे टेंट को हटाने के लिए कुछ दूर चले गए।
करीब पांच मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो कुर्सी पर रखा बैग गायब था। अचानक बैग गायब होने से व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास तलाश की। मकान मालिक किशोर पाटीदार और भांजे अमन सिंह ने भी बैग खोजने में मदद की। टेंट पर काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार व्यापारी अपने बेटे विपुल के साथ पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अब जोन कार्यालयों से भी बनेंगे ट्रेड लाइसेंस, नगर निगम ने शहर में 5 स्थानों पर बनाए सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और जोन कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा
Next Article रतलाम: खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव…”एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा
Editor

Related Posts

रतलाम: खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव…”एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा

November 26, 2026

रतलाम: अब जोन कार्यालयों से भी बनेंगे ट्रेड लाइसेंस, नगर निगम ने शहर में 5 स्थानों पर बनाए सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और जोन कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा

November 25, 2026

खेल चेतना मेला की तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए हुई बैठक,16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ…क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

November 25, 2026

रतलाम: तस्कर की 2.80 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा कोर्ट ने जारी किए आदेश…252 किलो से अधिक डोडाचूरा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई, कृषि और व्यावसायिक भूमि सहित छह से अधिक संपत्तियां कार्रवाई के दायरे में

November 25, 2026

रतलाम: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक…एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी

November 24, 2026

रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी

November 24, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव…”एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम, 26नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम की पावन ज्योत से रतलाम के कोमल…

सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज

November 26, 2026

रतलाम: अब जोन कार्यालयों से भी बनेंगे ट्रेड लाइसेंस, नगर निगम ने शहर में 5 स्थानों पर बनाए सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और जोन कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा

November 25, 2026
Top Trending

रतलाम: खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव…”एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम, 26नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम की पावन ज्योत से…

सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। सैलाना के समीप शिवगढ़-सैलाना मार्ग पर ग्राम अडवानिया…

रतलाम: अब जोन कार्यालयों से भी बनेंगे ट्रेड लाइसेंस, नगर निगम ने शहर में 5 स्थानों पर बनाए सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और जोन कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा

By EditorNovember 25, 2026

रतलाम, 25नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। शहर के व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति)…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.