Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, विवेक सोनकर बने जावरा एसडीएम

November 26, 2026

रतलाम: 80 फीट एटीएम पर रुपए निकालने गए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी…एटीएम से बाहर निकले ही थे और दो युवकों ने आकर कहा- अंकल आपका एटीएम चालू रह गया…बाद में कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 78 हजार रुपए… थाने गए तो पुलिस ने कहा 11:00 बजे बाद आना

November 26, 2026

रतलाम: घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर, 3.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद…सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन रोड पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 80 फीट एटीएम पर रुपए निकालने गए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी…एटीएम से बाहर निकले ही थे और दो युवकों ने आकर कहा- अंकल आपका एटीएम चालू रह गया…बाद में कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 78 हजार रुपए… थाने गए तो पुलिस ने कहा 11:00 बजे बाद आना
रतलाम

रतलाम: 80 फीट एटीएम पर रुपए निकालने गए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी…एटीएम से बाहर निकले ही थे और दो युवकों ने आकर कहा- अंकल आपका एटीएम चालू रह गया…बाद में कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 78 हजार रुपए… थाने गए तो पुलिस ने कहा 11:00 बजे बाद आना

EditorBy EditorNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 80 फीट एटीएम पर रुपए निकालने गए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी…एटीएम से बाहर निकले ही थे और दो युवकों ने आकर कहा- अंकल आपका एटीएम चालू रह गया…बाद में कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 78 हजार रुपए… थाने गए तो पुलिस ने कहा 11:00 बजे बाद आना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपए निकालने वाले बदमाश एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह 80 फीट रोड स्थित एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचे एक बुजुर्ग को दो युवकों ने अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने पहले उन्हें यह कहकर उलझाया कि उनका एटीएम कार्ड अभी भी मशीन में चालू है और फिर बातों में फंसाकर उनका कार्ड बदल दिया। कुछ ही देर बाद उनके खाते से 78 हजार रुपए निकाल लिए गए।
जानकारी के अनुसार, नरीमन पॉइंट निवासी महिपाल सिंह राठौड़ गुरुवार सुबह 80 फिट रोड स्थित एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। रुपए निकालकर वे एटीएम से बाहर आए ही थे कि दो युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने कहा कि अंकल, आपका एटीएम अभी चालू रह गया है। इस पर महिपाल सिंह ने बताया कि वे पूरी प्रक्रिया करने के बाद ही बाहर निकले हैं। लेकिन दोनों युवक लगातार उन्हें विश्वास दिलाते रहे कि एटीएम अभी भी चालू है और उन्हें दोबारा मशीन में कार्ड डालकर प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
युवकों की बातों में आकर महिपाल सिंह दोबारा एटीएम के भीतर गए और अपना कार्ड मशीन में लगाया। इसी दौरान दोनों युवकों ने आगे आकर कुछ नंबर दबाए और चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इस पूरे घटनाक्रम का महिपाल सिंह को तत्काल पता नहीं चला।

हनुमान ताल पहुंचकर चेक किया बैलेंस तो उड़े होश

एटीएम से निकलने के बाद महिपाल सिंह टहलते हुए हनुमान ताल तक पहुंच गए। वहां उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से 78 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने बेटे दीपेंद्र सिंह ठाकुर को फोन कर पूरी घटना बताई। दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पिता का एटीएम कार्ड देखा तो पता चला कि बदमाश उनका कार्ड ही बदलकर ले गए हैं।

थाने पहुंचे तो अधिकारियों के आने का इंतजार करने को कहा

घटना के बाद दीपेंद्र सिंह ठाकुर तत्काल औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देना चाही।वहां उन्हें बताया गया कि अभी अधिकारी नहीं आए हैं, इसलिए 11 बजे के बाद आने को कहा गया। इस कारण तत्काल पुलिस की मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर, 3.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद…सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन रोड पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Next Article रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, विवेक सोनकर बने जावरा एसडीएम
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, विवेक सोनकर बने जावरा एसडीएम

November 26, 2026

रतलाम: घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर, 3.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद…सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन रोड पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

November 26, 2026

रतलाम: खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव…”एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा

November 26, 2026

सैलाना थाना क्षेत्र में में दिनदहाड़े वारदात: गल्ला व्यापारी का ढाई लाख रुपए से भरा बैग चोरी, 5 मिनट में गायब हुई नकदी और दस्तावेज

November 26, 2026

रतलाम: अब जोन कार्यालयों से भी बनेंगे ट्रेड लाइसेंस, नगर निगम ने शहर में 5 स्थानों पर बनाए सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और जोन कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा

November 25, 2026

खेल चेतना मेला की तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए हुई बैठक,16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ…क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

November 25, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, विवेक सोनकर बने जावरा एसडीएम

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम 26 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि…

रतलाम: 80 फीट एटीएम पर रुपए निकालने गए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी…एटीएम से बाहर निकले ही थे और दो युवकों ने आकर कहा- अंकल आपका एटीएम चालू रह गया…बाद में कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 78 हजार रुपए… थाने गए तो पुलिस ने कहा 11:00 बजे बाद आना

November 26, 2026

रतलाम: घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर, 3.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद…सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन रोड पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

November 26, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, विवेक सोनकर बने जावरा एसडीएम

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम 26 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य…

रतलाम: 80 फीट एटीएम पर रुपए निकालने गए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी…एटीएम से बाहर निकले ही थे और दो युवकों ने आकर कहा- अंकल आपका एटीएम चालू रह गया…बाद में कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 78 हजार रुपए… थाने गए तो पुलिस ने कहा 11:00 बजे बाद आना

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपए…

रतलाम: घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर, 3.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद…सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन रोड पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

By EditorNovember 26, 2026

रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.