Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

November 28, 2026

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

November 28, 2026

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अफीम के खेतों से लेकर ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक… डीआईजी मनोज सिंह की किताब में नशे की दुनिया के अनकहे पहलुओं का खुलासा…रतलाम डीआईजी के साथ उज्जैन, मंदसौर नीमच और भींड में पुलिस कप्तान रह चुके मनोज सिंह ने लिखी ‘द पॉपी एंड द लॉ’…नशे के विज्ञान, इतिहास, कारोबार, तस्करी और कानून प्रवर्तन व्यवस्था का होगा विस्तृत विश्लेषण
मध्यप्रदेश

अफीम के खेतों से लेकर ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक… डीआईजी मनोज सिंह की किताब में नशे की दुनिया के अनकहे पहलुओं का खुलासा…रतलाम डीआईजी के साथ उज्जैन, मंदसौर नीमच और भींड में पुलिस कप्तान रह चुके मनोज सिंह ने लिखी ‘द पॉपी एंड द लॉ’…नशे के विज्ञान, इतिहास, कारोबार, तस्करी और कानून प्रवर्तन व्यवस्था का होगा विस्तृत विश्लेषण

EditorBy EditorNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
अफीम के खेतों से लेकर ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक… डीआईजी मनोज सिंह की किताब में नशे की दुनिया के अनकहे पहलुओं का खुलासा…रतलाम डीआईजी के साथ उज्जैन, मंदसौर नीमच और भींड में पुलिस कप्तान रह चुके मनोज सिंह ने लिखी ‘द पॉपी एंड द लॉ’…नशे के विज्ञान, इतिहास, कारोबार, तस्करी और कानून प्रवर्तन व्यवस्था का होगा विस्तृत विश्लेषण
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 28नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। नशे की दुनिया सिर्फ अपराध, तस्करी और पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं है। इसके पीछे एक लंबा इतिहास, जटिल अर्थव्यवस्था, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क काम करता है। इसी पूरी दुनिया को समझने की कोशिश की है वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी मनोज सिंह ने अपनी पुस्तक ‘द पॉपी एंड द लॉ’ (The Poppy and The Law) में।

आईपीएस मनोज सिंह रतलाम में डीआईजी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे उज्जैन ,मंदसौर नीमच और भींड में पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे लोकायुक्त संगठन में डीआईजी के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस सेवा के दौरान नशे और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों को करीब से देखने-समझने के उनके अनुभव इस पुस्तक की विषयवस्तु में भी दिखाई देते हैं। हालांकि पुस्तक का विमोचन अभी शेष है।

नीमच के अफीम खेतों से शुरू हुई नशे की दुनिया की पड़ताल

पुस्तक के परिचय में लेखक आईपीएस मनोज सिंह ने आधुनिक भारत में नशीले पदार्थों की दुनिया के साथ अपने अनुभवों और यात्राओं का उल्लेख किया है। इसकी शुरुआत वर्ष 1994 में नीमच के लाइसेंस प्राप्त अफीम उत्पादक खेतों में प्रशिक्षण से होती है। इसके बाद नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में गांजा और उग्रवाद के संबंधों, पूर्वी तिमोर में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के दौरान सिंथेटिक ड्रग्स और मध्य प्रदेश के भिंड में ऑनलाइन ड्रग्स कारोबार तक के अनुभवों को इसमें शामिल किया गया है।

प्राचीन अफीम व्यापार से फेंटेनाइल संकट तक

पुस्तक में नशीले पदार्थों के इतिहास को प्राचीन सभ्यताओं से लेकर आधुनिक दौर तक समझाया गया है। इसमें मेसोपोटामिया के प्राचीन अफीम उत्पादक क्षेत्रों, अफीम युद्धों, ब्रिटिश त्रिकोणीय व्यापार और जर्मन दवा कंपनी बायर द्वारा हेरोइन को खांसी की दवा के रूप में प्रचारित किए जाने जैसे ऐतिहासिक प्रसंग शामिल हैं।
इसके साथ ही आधुनिक दौर में फेंटेनाइल संकट, सिंथेटिक ड्रग्स और हर साल सामने आने वाले नए डिजाइनर ड्रग्स के बढ़ते बाजार का भी विश्लेषण किया गया है।

भारत की नारकोटिक्स एजेंसियों की भूमिका पर भी विस्तृत अध्याय

पुस्तक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की अर्थव्यवस्था और तस्करी नेटवर्क पर केंद्रित है। इसमें खेत से लेकर खुदरा बाजार तक नशीले पदार्थों की कीमतों में होने वाले अंतर, अंतरराष्ट्रीय तस्करी मार्गों और कानून प्रवर्तन की चुनौतियों को समझाया गया है।
भारत के संदर्भ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और नारकोटिक्स समन्वय तंत्र (NCORD) की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। इसके लिए संसद के रिकॉर्ड और आधिकारिक आंकड़ों का सहारा लिया गया है।

“नशा बीमारी है, पसंद है या सामाजिक परिस्थितियों का परिणाम?”

पुस्तक केवल नशे के कारोबार और कानून तक सीमित नहीं है। इसमें नशे की लत के मानवीय और सामाजिक पहलुओं को भी जगह दी गई है। नशे की निर्भरता के पीछे मस्तिष्क विज्ञान की भूमिका, गरीबी, मानसिक आघात और बचपन के अनुभवों का प्रभाव, नशे के उपचार की प्रभावशीलता और परिवारों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की चर्चा की गई है।
पुस्तक में आईपीएस मनोज सिंह ने यह भी समझाने का प्रयास किया है कि नशे से जूझ रहे लोगों के प्रति सामाजिक कलंक किस तरह उन्हें उपचार और मदद लेने से रोकता है।

“डिजिटल तकनीक ने बदल दिया नशे के कारोबार का स्वरूप”

पुस्तक के अतिरिक्त अध्यायों में वैश्वीकरण और डिजिटल तकनीक के कारण बदलते ड्रग्स कारोबार का विश्लेषण भी शामिल है। इसमें UNODC की विश्व ड्रग रिपोर्ट 2026 के संदर्भ में कंटेनर आधारित अंतरराष्ट्रीय तस्करी, डार्कनेट बाजार और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए संचालित होने वाले अवैध नेटवर्क की पड़ताल की गई है।
पुस्तक को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में तैयार किया गया है। इसमें विज्ञान, इतिहास और कानून से जुड़े जटिल विषयों को उदाहरणों और ऐतिहासिक घटनाओं के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है।
आईपीएस मनोज सिंह की पुस्तक “द पॉपी एंड द लॉ” कानून, सार्वजनिक नीति, जनस्वास्थ्य और आपराधिक न्याय व्यवस्था के विद्यार्थियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों, अभियोजकों, न्यायाधीशों और नशामुक्ति के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों के लिए भी उपयोगी हो सकती है। डीआईजी मनोज सिंह ने बताया कि उनकी यह पुस्तक मालवा के किसानों को समर्पित है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: एकलव्य छात्रावासों की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर सख्त, अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए आयुक्त को भेजा प्रतिवेदन…,सैलाना-बाजना के विद्यार्थियों ने पैदल रैली निकालकर की थी शिकायत
Next Article रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन
Editor

Related Posts

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

November 28, 2026

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

November 28, 2026

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

November 28, 2026

रतलाम: एकलव्य छात्रावासों की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर सख्त, अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए आयुक्त को भेजा प्रतिवेदन…,सैलाना-बाजना के विद्यार्थियों ने पैदल रैली निकालकर की थी शिकायत

November 28, 2026

रतलाम: आलोट की धरती में 3 हजार साल पुरानी सभ्यता के निशान, डेढ़ किलोमीटर लंबा प्राचीन टीला मिला, मौर्यकालीन ईंटों से लेकर ताम्राश्मकालीन अवशेष तक मिले,मिट्टी के विशेष पात्रों ने विदेशी व्यापारिक संपर्कों की संभावना जगाई

November 28, 2026

कालूखेड़ा में दर्दनाक हादसा: टैंकर की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत, रात 9:30 बजे तक शव रखकर प्रदर्शन…हिंदी का पेपर देकर घर लौट रहे थे दोनों छात्र, टैंकर मालिक और चालक की गिरफ्तारी के बाद शांत हुए परिजन

November 27, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम शाखा अब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ…

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

November 28, 2026

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

November 28, 2026
Top Trending

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम शाखा अब स्वास्थ्य…

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में एक ओर आम उपभोक्ता नियमित रूप…

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आगामी एक दिसम्बर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.