रतलाम 6फरवरी(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी द्वारा जिले में कंजर एवं बांछड़ा समाज के युवाओं को रोजगार दिलाने और कौशल उन्नयन के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर दिखाई देने लगा है । बुधवार को कंजर समाज के 23 युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण के लिए ट्रेन छिंदवाड़ा रवाना किया गया। प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध होगा।
ज्ञातव्य की एसपी गौरव तिवारी की पहल पर जिले में समुदायिक पुलिसिंग के तहत् समाज के पिछड़े वर्ग जिसमे कंजर समुदाय, बांछडा समुदाय और वनांचल क्षेत्र के लोगो को समाज की मुख्यधारा मे जोड़ने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर इन समाज के युवाओं के रोजगार का प्रबंध भी किया जा रहा है । इसके लिए रतलाम पुलिस द्वारा मल्टीनेशनल कंपनियों से चर्चा कर लगातार आलोट ,ताल और आदिवासी अंचल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा समाज के युवाओं को रोजगार के लिए चयन भी किया गया। युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
पहले चरण में बुधवार सुबह कंजर समाज के 23 युवाओं को कौशल उन्नयन एवं रोजगार प्रशिक्षण के लिए रतलाम से ट्रेन द्वारा छिंदवाड़ा रवाना किया गया। युवाओं को शुभकामनाएं देने के लिए एसपी गौरव तिवारी भी स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और रोजगार प्रशिक्षण के लिए जा रहे युवाओं से मुलाकात की । एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि एलएनटी कंपनी द्वारा इन युवाओं का चयन किया गया है। इन्हें एक माह छिंदवाड़ा और दो माह हैदराबाद में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं का रहना, खाना, ट्रेनिंग सभी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा । प्रशिक्षण के बाद सभी युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
Trending
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
