रतलाम,6मई(खबरबाबा.काम)। लोका़ुक्त पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान को पन्द्रह हजार रु.की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। चौहान ने जावरा के एक निजी स्कूल की मान्यता रद्द करने का कहकर उक्त रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर के अनुसार,जावरा के बन्नाखेडा में साई पब्लिक स्कूल का संचालन करने वाले सुखदेव पांचाल ने लोकायुक्त पुलिस को इस आशय की शिकायत की थी कि जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी देकर पचास हजार रु. की रिश्वत की मांग की है। लोकायुक्त को शिकायत किए जाने के बाद रिश्वत की राशि तीस हजार रु.तय हुई थी,जिसमें से पन्द्रह हजार रु. पूर्व में दे दिए गए थे और पन्द्रह हजार रु.देना शेष थे।
सुखदेव पांचाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होने मंदसौर निवासी तीन बालकों को अपने स्कूल में प्रवेश दिया था। इन तीन बच्चों के पूर्व स्कूल संचालक द्वारा बच्चों का टीसी नहीं दिया जा रहा था। टीसी नहीं दिए जाने की शिकायत बच्चों के माता पिता ने मंदसौर के जिला शिक्षा अधिकारी को की थी। इसी मामले में मंदसौर के उक्त स्कूल संचालक ने रतलाम जिला शिक्षा अधिकारी को साई पब्लिक स्कूल के खिलाफ शिकायत की थी। इसी शिकायत को आधार बना कर रामेश्वर चौहान ने साई पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग की थी।
फरियादी सुखदेव पांचाल की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने आज घेराबंदी कर फरियादी सुखदेव को रिश्वत की राशि लेकर रामेश्वर चौहान को रिश्वत देने भेजा। दोपहर करीब दो बजे फरियादी सुखदेव पूर्व निर्धारित योजना अनुसार सायर चबूतरा स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में पंहुचा और जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान को पन्द्रह हजार रु.की रिश्वत दी। सुखदेव का इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस के दल ने रामेश्वर चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
