रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार दोपहर को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे,लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभास्थल पर झंडे लेकर पंहुचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीडंत हो गई। इसके बाद पथराव भी हुआ। विवाद के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई।
इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है,जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पंहुचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और बाद में कालूसिंह परिहार की दुकान पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा के राहूल कुंवाडियां,मुकेश दवे,अर्जुनसिंह सिसौदिया समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
Trending
- रतलाम: मध्यप्रदेश मेडिकल एवम सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम शाखा का द्विवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न,कार्यकारणी का गठन
- रतलाम पुलिस का एक्शन-इस वर्ष 136 बदमाशों पर जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत,42 जिलाबदर
- रतलाम: अब तो थाने के सामने ही चल गए चाकू,आधी रात को हुई घटना,थाने में फैले खून के धब्बे…शहर में दो दिन में चार स्थानों पर चाकूबाजी की वारदातें
- क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 26वें खेल चेतना मेला का हुआ भव्य शुभारंभ-मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा-काश्यपजी बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने का काम कर रहे
- रतलाम: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा मेडिकल कॉलेज में शीघ्र प्रारंभ होगा जन औषधि केंद्र
- रतलाम: बड़ावदा के आदिनाथ जैन मंदिर में चोरी की वारदात, दानपात्र तोड़कर नकदी व पूजा सामग्री ले उड़े बदमाश
- रतलाम: संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध… बांगरोद डिपो के आसपास 02 किलोमीटर की परिधि में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन
- खेलों का महाकुंभ “खेल चेतना मेला” का कल शनिवार को होगा भव्य शुभारंभ- क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन,शहर में निकलेगी खेल जागृति रैली, नेहरू स्टेडियम में होगा शुभारंभ
