इंदौर, 26जून। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी।
आकाश ने कहा कि नगर निगम के गैंग ने महिलाओं को उनके पैरों से घसीटकर घरों से बाहर निकाला। महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था। जब मैं वहां पहुंचा, तो लोगों ने अधिकारियों पर गुस्सा किया। हम स्टेशन में अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आए हैं।कांग्रेस ने आकाश पर कार्रवाई करने की मांग की है।
दरअसल, नगर निगम द्वारा शहर में चिन्हित किए गए 26 अति खतरनाक मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। बुधवार को जब गंजी कंपाउंड स्थित एक मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची तो उनकी बहस आकाश विजयवर्गीय से हो गई।
विधायक आकाश ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को 10 मिनट में वहां से निकल जाने को कहा। बाद में विधायक भड़क गए और उन्होंने क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी पर हमला कर दिया।
नगर निगम की टीम जब गंजी कंपाउंड पहुंची तो वहां रहने वाले लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। साथ में उन्होंने स्थानीय विधायक आकाश को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। आकाश के आते ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की चाबी निकाल ली।
आकाश ने कर्मचारियों को 10 मिनट में वहां से निकलने की चेतावनी दी। निगम कर्मचारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और विवाद बढ़ गया। विधायक आकाश अपना आपा खो बैठे और क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी। बड़ी मुश्किल से विधायक को शांत कराया गया।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
