Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश 90 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखी
All News

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश 90 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखी

SamagraBy SamagraJuly 2, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 02 जुलाई 2019/ प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबंधी निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूखंड की रजिस्ट्री कराने, बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला करवाने तथा नामांतरण, बटवारा सहित अन्य समस्याओं से संबंधित 90 आवेदन नागरिकों ने प्रस्तुत  किए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री निशा डामोर तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन भी मौजूद थी।

जनसुनवाई में  राजस्व कॉलोनी रतलाम निवासी अमिता सिंह सेंगर ने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2014 में काटी गई परशुराम विहार कॉलोनी में उन्हें प्लॉट नंबर 120आवंटित हुआ था। इन्होंने 2017 में इस प्लाट की सभी किश्ते जमा करा दी। उसके बाद से लेकर अब तक भूखंड की रजिस्ट्री के लिए कई बार निवेदन किया जा चुका है लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि वे मध्यमवर्गीय परिवार से हैं और बैंक से लोन लेकर इस आशा में भूखंड लिया था कि अपना मकान हो जाएगा। लेकिन अब आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने निवेदन किया कि रजिस्ट्री करवाकर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ज्योति तिवारी निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा एनओसी नहीं देने की शिकायत की उन्होंने बताया कि आरडीएस से एनओसी प्राप्त करने के लिए उन्होंने कई बार निवेदन किया प्राधिकरण की कॉलोनी माही बिहार में उनका प्लाट है जिस पर उन्हें एनओसी चाहिए। इस संबंध में आईडीए सीईओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

हरमाला रोड निवासी गोपाल कल्याणे ने अपने आवेदन में बताया कि उसका बच्चा  कक्षा11 में अध्ययनरत था। संत मीरा कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य द्वारा कक्षा 12वीं में बिठाने से मना कर दिया गया। इसका कोई कारण भी नहीं बताया गया। उन्होंने 11 वीं की मार्कशीट मांगी तो वह भी नहीं दी गई और कहा गया कि टीसी के साथ ही मार्कशीट मिलेगी। इन्होंने बच्चे की मार्कशीट दिलाने संबंधी निवेदन किया। इसी तरह काजीपुरा, लाल जी का बाग निवासी भूरी बाई पति शेर खान ने उनके नाती की स्कूल फीस माफ कराने संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी नाती नवभारत माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है। वह बच्चे की फीस भरने में असमर्थ है, इसलिए उसकी फीस माफ करवाई जाए।

 श्रीमती नीता अग्रवाल प्रधानाध्यापक शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतलाम ने सहायक शिक्षक एवं भृत्य का निर्वाचन कार्यालय से अटैचमेंट निरस्त करवाने संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं और शाला संचालन में व्यवधान हो रहा है।  दोनों कर्मचारियों के अभी तक अटैचमेंट होने से संस्था का कार्य प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 बाजना तहसील की गडीगमना निवासी भारती पिता धनजी ने सड़क निर्माण कार्य में ग्राम सरपंच द्वारा अनियमितता करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस संबंध में सैलाना एसडीएम और जनपद सीईओ सैलाना को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह ग्राम पंचायत भामट के निवासियों ने शौचालय का भुगतान अभी तक नहीं करने संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा शौचालय बनवाने के लिए कहा गया था और यह आश्वासन दिया गया था कि इसका भुगतान करवा दिया जाएगा लेकिन 4 माह हो गए अभी तक इनका कोई भुगतान नहीं किया गया। कलेक्टर ने इस संबंध में जनपद सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 ग्राम पंचायत रामपुरिया के सरपंच ने गांव में पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण के लिए निवेदन किया। इन्होंने पीएचई के माध्यम से गांव में पेयजल समस्या संबंधी कार्रवाई शीघ्र करवाने का निवेदन किया। ग्राम हसनपालिया निवासी रेशम बाई ने विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

देवरा देव नारायण नगर रतलाम के निवासियों ने आवारा कुत्तों द्वारा क्षेत्र में फैलाए जा रहे आतंक एवं गंदगी के निराकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा इन आवारा एवं जंगली कुत्तों को घर में घेर कर रखा जाता है और जब उन्हें बाहर निकाला जाता है तो वे लोगों पर झपटते हैं और निवासियों को काटते हैं इससे क्षेत्र में काफी दहशत व्याप्त है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी शहर एवं नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पठान टोली जावरा निवासी अखिल शाह पिता अहमद शाह ने कब्रिस्तान व्यवस्था हेतु मुतवल्ली का मानदेय प्रदान करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

डीजल शेड रोड निवासी पवन कुमार ने अपने आवेदन में कहा कि वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। 2 साल पहले क्षेत्र में ही एक मकान पर रंग रोगन का कार्य कर रहा था जहां पर कार्य करने के 25 हजार रुपए अभी तक उक्त व्यक्ति द्वारा नहीं दिए गए है। अभी कमर के जोड़ खराब होने से वह काम नहीं कर पा रहा है अतः उक्त व्यक्ति से उसकी मजदूरी का पैसा वापस दिलवाने का निवेदन किया गया। कलेक्टर ने  श्रम अधिकारी को इस संबंध में कार्रवाई करते हुए संबंधित को मजदूरी का भुगतान करवाने के निर्देश दिए।  इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन ,वनाधिकार पट्टे दिए जाने तथा बीपीएल कार्ड बनवाने संबंधी अन्य आवेदन भी आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किए गए जिन पर त्वरित कार्रवाई के कलेक्टर ने निर्देश दिए।

हरींदर लाल प्रजापत को मिली ट्राईसाईकिल

जनसुनवाई में आए दिलीप नगर रतलाम के दिव्यांग श्री हरिंदर लाल प्रजापत ने ट्राईसाईकिल के लिए आवेदन किया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री दिनेश वर्मा को दिव्यांग के लिए ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ही हरिंदर लाल को ट्राईसाईकिल उपलब्ध करा दी गई।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल-इंदौर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे आदर्श राजमार्ग बनेगा: मुख्यमंत्री श्री नाथ, मुख्यमंत्री कमल नाथ की केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात
Next Article एटीएम में तोडफोड के आरोपी आज होंगे कोर्ट पेश,सीसीटीवी कैमरे में कैद रात में पकडे गए बदमाश
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.