रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।बच्चों के संम्पुर्ण विकास के वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक, पहलुओं पर आधारित पैरेन्टस के लिए २ घंटे का फ्री सेमिनार , रतलाम में रविवार 17 सितम्बर को होने जा रहा है । सेमीनार में अभिभावक माता पिता सीखेगे अपने बच्चों को नकारात्मक आदतों से बचाते हुए उनमें सकारात्मक आदतों का विकास करने के खास गुर जैसे बच्चों को मोबाइल, टीवी , विडियो गेम्स के दुस्प्रभाव से कैसे बचाएं , एवं मानसिक , शारीरिक , भावनात्मक, एवं व्यवहारिक विकास कैसे करें । आज के बच्चों में टेलैंट की ज्ञान की कोई कमी नहीं है यदि कमी है तो सिर्फ ओर सिर्फ सही दिशा की ओर बच्चों को सही दिशा देने का काम दो लोगों सेे अच्छा कोई नहीं कर सकता एक माता पिता ओर दूसरा शिक्षक ओर यह दोनों बच्चों के भविष्य के आधार स्तंभ है इन दोनों में से माता पिता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है । परंतु आज माता पिता अपने बच्चों के सामने अपने आपको लाचार मजबूर व बेबस पाते है अब चाहे बात बच्चों के जरूरत से ज्यादा गुस्सा करने की हो, जिद करने की हो ,दुसरे बच्चों को पिटने की हो , पुरा दिन टीवी, मोबाइल , विडियो गेम्स मे व्यस्त रहने की हो या फिर मम्मी पापा जो भी बच्चों से कहते हे उसे पूर्ण रूप से अनसुना कर देना । इन सारी नकारात्मक आदतों को सकारात्मक आदतों में बदलकर बच्चों का सही सही दिशानिर्देशन कर अपने आपको मजबूर नहीं मजबूत मम्मी पापा बनाएं । व्ही के स्किल्स के डायरेक्टर ओम प्रकाश ने बताया फ्री सेमीनार रविवार दोपहर 2 से 4 बजे तक अजंता टॉकीज रोड़ स्तिथ होटल अजंता पैलेस में आयोजित किया गया है ।
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.