Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»मकर राशि में आए गुरु, सभी राशियों के लिए कैसे होंगे अगले 3 महीने?
All News

मकर राशि में आए गुरु, सभी राशियों के लिए कैसे होंगे अगले 3 महीने?

SamagraBy SamagraMarch 31, 2020No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ज्योतिष,31मार्च2020/देवगुरु बृहस्पति ने 30 मार्च को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया है. गुरु अब अगले 91 दिन यानी 30 जून 2020 तक मकर राशि में ही रहने वाले हैं. यह समय आपके जीवन में बहुत प्रभावशाली रहेगा. मकर राशि में अब जो युति चल रही है वो मंगल शनि की है. गुरु की दृष्टि अमृत दृष्टि मानी जाती है. आइए आपको बताते हैं गुरु के इस गोचर से आपकी राशि पर कैसे प्रभाव होगा.
मेष- इस समय आपके निर्णय बहुत सटीक बैठेंगे. आप में कुछ लोगों के लिए व्यवसाय या नौकरी में बदलाव का समय आ रहा है. किसी नए पद पर आप नई जिम्मेदारियां ले सकते हैं. घर के दृष्टिकोण से 91 दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेंगे. आपके पिता के स्वास्थ्य को लेकर यदि आपकी कोई चिंता चल रही थी तो वो दूर होती नज़र आ रही है. धन की कमी यदि कोई महसूस हो रही थी तो वो भी पूरी होगी. वहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी डायबिटीज़ या थायराइडकी समस्या बढ़ सकती है, इसलिए सेहत का भरपूर ध्यान दें. दरअसल, 4 मई तक उतार चढ़ाव का समय भी रहेगा. इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय क्रोध या आवेश में ना लें.
वृष– देवगुरु बृहस्पति आपके जीवन में ख़ूबसूरत बदलाव लेकर आए हैं. संतान से जुड़ी यदि आपकी कोई चिंता चल रही थी तो वो दूर होगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रता प्रगाढ़ होगी. इस समय आपकी वाहन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हुई नज़र आ रही हैं. संतान से जुड़ी भी कोई समस्या चल रही थी तो वो समस्या भी दूर होगी. पारिवारिक क्लेश और संबंधों में दूरियां समाप्त होंगी.
मिथुन– यह समय आपके लिए धन और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ लेकर आएगा. आप अपने संबंधों को वाणी द्वारा सुधारेंगे. घर से जुड़ी तमाम समस्याएं आपकी दूर होती हुई नज़र आ रही हैं. 4 मई के बाद विशेष तौर पर आपकी अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी. लेकिन स्वास्थ्य का आपको विशेष रूप से ध्यान देना ज़रूरी है. आप में से कई लोग जिनके विदेश से जुड़े काम हैं, वो काम अब पूरे होने लगेंगे. अगर आपकी माता के स्वास्थ्य में दिक्कत चल रही थी तो उसमें आराम मिलेगा.
कर्क– आपके जीवन के लिए ये सबसे लाभकारी समय रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ जितनी दरारों का सामना कर रहे थे, वह अब खत्म होंगी. आप अपने आपको बहुत सहज स्वरूप में ढाल पाएंगे. मई के बाद आपका क्रोध कम होगा. लाभ के दृष्टिकोण से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. वहीं, अपने कुटुम्ब का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. आप अपने आपको सम्मानित महसूस करेंगे. अपने जीवनसाथी से आपको पूर्ण सहयोग और प्रेम मिलेगा. इस समय यदि आप भविष्य के लिए पार्टनरशिप में कुछ करना चाहते हैं तो लाभकारी होगा.
सिंह– देवगुरु बृहस्पति आपके लिए इस समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभकारी साबित होंगे. वहीं, आर्थिक और स्वास्थ्य दृष्टिकोण की बात करें तो कोई पुराना कर्ज़ और मर्ज़ आपको परेशान कर सकता है. आर्थिक तौर पर ये समय आपके लिए बहुत लाभकारी नहीं रहेगा. आपको जितना लाभ मिलेगा इतना ही खर्च भी होगा. किसी भी प्रकार से आर्थिक नुक़सान बहुत ज़्यादा नहीं है. आप में से कई लोग नया स्थान या नई नौकरी या नए व्यवसाय से जुड़ेंगे. पिता के साथ आपके संबंध बहुत घनिष्ठ होंगे.
कन्या– देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा. आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी और अपने घर के वरिष्ठों द्वारा भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा. वहीं, संतान और परिवार से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो उसमें भी आपको आराम मिलेगा. आपके जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे. आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और अच्छा महसूस करेंगे. आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए नए विश्वास का रहेगा और आप अपने आपको आध्यात्मिक तौर पर बढ़ता हुआ पाएंगे. आपमें से कई लोग जिनकी सुख सुविधाओं में कमी चल रही थी, वो अब पूरी होगी. रिश्तों की दरार दूर होगी और नए संबंध बहुत गहरे बनेंगे. विवाह से जुड़ी समस्या दूर होगी.
तुला– घर की साज सजावट, घर को ख़ूबसूरत करना और घर से जुड़े तमाम प्रयास पूर्ण होंगे. साथ ही साथ अपने घर और परिवार के लिए बहुत बढ़िया निर्णय आप ले पाएंगे. आप में से कई लोग जिनके संबंध अपनी माता के साथ बहुत ख़ास नहीं चल रहे थे , उसमें आराम मिलेगा और वहीं ये समय आपका बहुत ख़ास रहेगा . आपका अपने कार्य के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और आपमें से कई लोग पदोन्नति भी पाएंगे . आप में से कई लोग एक सफल निर्णायक के तौर पर जाने माने जाएंगे. आप किसी नए कार्य में या नए बिज़नेस में इस समय निवेश न करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
वृश्चिक– आपके लिए समय बहुत लाभकारी रहेगा. आप अपने आपको सम्मानजनक परिस्थिति में पाएंगे. आपको आध्यात्मिक तौर पर सफलता प्राप्त होगी. आपको संबंधों में बहुत मिठास महसूस होगी. आपमें निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और सामाजिक तौर पर आपको सम्मान मिलेगा. वहीं, आर्थिक तौर पर भी आपको लाभ मिलेगा. जीवनसाथी और पार्टनर का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आपके द्वारा आपके जीवनसाथी को भी धन लाभ मिलेगा.
धनु- इस समय आपको अपने निर्णय को लेकर विशेष तौर पर ध्यान रखना है. किसी भी प्रकार का आकस्मिक निर्णय न लें. वहीं, धन लाभ आपको मिलेगा. रुका हुआ पैसा हो या फिर पैतृक संपत्ति द्वारा आपको लाभ मिलेगा. यदि किसी पुराने रोग से ग्रसित हैं तो उस रोग का विशेष रूप से ध्यान रखें. स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना ज़रूरी है. आपमें से कई लोगों को पदोन्नति भी मिलेगी या फिर कार्यस्थल पर सराहा जाएगा. वहीं, यदि देखा जाए तो आपको संबंधों को संजोने के लिए इस समय प्रयासरत रहना बेहद ज़रूरी होगा. हालांकि, 4 मई के बाद धन लाभ में थोड़ी सी कमी नज़र आएगी.
मकर– ये समय आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा. आप अपने आप में जितना क्रोध महसूस कर रहे थे, या फिर निर्णय लेने की क्षमता आपकी गड़बड़ा रही थीं या पार्टनर से दूरी बढ़ गई थी तो गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा. आपकी तमाम समस्याएं दूर होंगी. विद्या और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी. आप में से कई लोगों का रुझान आध्यात्मिक चीजों की तरफ बहुत बढ़ेगा. पार्टनरशिप द्वारा यदि कोई नुकसान चल रहा था तो अब लाभ में परिवर्तित होगा. साथ ही साथ किसी भी प्रकार के क्रोध या आवेश से आपने अपने रिश्ते खराब किए हैं तो 91 दिन का ये समय सुधारने के लिए बेहतर है.
कुम्भ– आपके लिए देवगुरु का राशि परिवर्तन कहीं न कहीं बहुत सारी चीजों में घातक है. आपको निवेश से बचना पड़ेगा. यदि आपका खुद का कोई बिजनेस है या फिर कोई कार्य है तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है . वहीं, स्वास्थ्य के प्रति आपके खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहें हैं. आपने किसी भी प्रकार का निवेश किसी मल्टीनेशनल कंपनी में किया है या फिर आप कार्यरत है तो कुछ समय के लिए आप अपने स्थान से दूर हो सकते हैं. आपको अपने घर को सजाने और संवारने का मौका मिलेगा. वहीं, आध्यात्मिक तौर पर आपको आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता दिखाई दे रहा है.
मीन– देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपको जीवन की गहराइयों को समझने का मौका देगा. आर्थिक लाभ की तरफ़ आपकी मेहनत बढ़ेगी और साथ ही साथ आपको धन से जुड़ी तमाम समस्याओं में आराम मिलेगा. आप के संबंध बहुत गहरे होंगे. विद्या से जुड़ी लंबे समय से चल रही कोई समस्या दूर होगी. आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा या फिर किसी गुरु का आशीर्वाद मिलेगा. आपको मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.
(साभार-आज तक)

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मकान मालिक, उद्योग संचालक, व्यापारी एवं अन्य के लिए निर्देश जारी,कलेक्टर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए
Next Article कोरोना: मध्यप्रदेश में अब तक कुल 64 पॉजिटिव मामले, इंदौर को मुख्यमंत्री ने किया टोटल लॉकडाउन, दिया यह संदेश
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.