रतलाम,6 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिला अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को घोषित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया 8 मार्च से शुरु होकर 16 मार्च तक चलेगी। मतदान 15 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होगा।
निर्वाचन अधिकारी अखिलेश श्रोत्रिय, सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा एवं इकबाल मोहम्मद ने बताया कि 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से चुनाव प्रत्याशियों को नामांकन पत्र जारी किए जाएंगे। नामांकन पत्र जमा करने का समय 9 मार्च को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्रों पर दावे आपत्ति 11 मार्च को दोपहर 11 से 2 बजे तक ली जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 12 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक की जा सकेगी। इसी दिन शाम 4 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 15 मार्च को मतदान के बाद मतगणना का कार्य, 16 मार्च को सुबह 9 बजे आरंभ किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए संघ का 20 वर्ष तथा सचिव पद के उम्मीदवार के लिए 15 वर्ष से सदस्य होना अनिवार्य है। संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, पुस्तकालय सचिव के साथ कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए चुनाव होगा।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
