रतलाम(खबरबाबा.काम)। आमतौर पर यह माना जाता है कि कोबरा सर्प यदि किसी का कांट ले तो वह पानी भी नहीं मांगता है, लेकिन जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने अथक प्रयास के बाद कोबरा सर्प के जहर की शिकार महिला को काल के मुंह से जाते-जाते छीन लिया। महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उसने खाना पीना भी प्रारंभ कर दिया है।
समीपस्थ ग्राम सागडवाडा निवासी 32 वर्षीय सीताबाई पति मानाजी गुरूवार को खेत पर सोयाबीन की फसल के बीच कार्य कर रही थी। इस दौरान विषैले सर्प की श्रेणी के कोबरा सर्प ने उसके सीधे हाथ की उंगली में कांट लिया। कुछ ही देर बाद महिला अचेत हो गई। उसके परिजन दोपहर करीब 3.30 बजे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले आये। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण किया और पाया की महिला की स्थिति बहुत गंभीर है। इसी दौरान गहन चिकित्सा इकाई में मरीजों का परीक्षण कर रहे सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर को ड्यूटी डॉक्टर ने सूचित किया। उन्होंने तत्काल महिला को सीसीयू में लेते हुए गले में ट्यूब डालकर अंबूबेग की सहायता से कृत्रिम सांस देना प्रारंभ की। साथ आवश्यक दंवाई पर प्रारंभ की। डॉ. चंदेलकर के एक-डेढ घंटे से अथक प्रयास के बाद महिला की सांस की स्थिती में सुधार होने लगा और उसने हाथ-पैर हिलाना प्रारंभ किये। महिला को लभगभ पांच घंटे एनट्यूबेट कर कृत्रिम सांस पर रखा गया। इसके बाद महिला के जब सभी अंग वापस कार्य करने लगे तो गले में लगाई गई नली को निकाला गया। शुक्रवार सुबह महिला की स्थिती में सुधार के बाद एनसीडी वार्ड में शिफ्ट कर दिया और उसको पानी और दलिया खाने को दिया गया। महिला को फिलहाल एक-दो दिन और डॉक्टर अपनी देखरेख में अस्पताल में रखेंगे।
रक्त में तेजी से जहर फैलने लगता है
सीताबाई का उपचार करने वाले सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि, कोबरा जैसा विषैला सर्प जब भी किसी को कांटता है उसके दांत से जहर इंसान के खून में मिल जाता है और तेजी वह पीडित में रक्त में घूल जाता है। जिसे पीडित के शरीर के एक-एक कर अंग काम करना बंद करने लगते है और कुछ ही देर में सर्प का शिकार रोगी दमतोड देता है। ऐसे रोगी को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल जाये तो उसे बचाया जा सकता है। सीताबाई एक ऐसा ही उदाहरण है। डॉ. चंदेलकर ने बताया कि, यदि 10 मिनिट बाद सीताबाई को अस्पताल लाया जाता तो उसके बचाया नहीं जा सकता था। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि कैसे भी सर्प कांटे तो पीडित को झाड फूंक करने वालों के पास ले जाने की बजाय जल्द से जल्द सीधे डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। जिसे समय रहते उसके प्राण बचाये जा सकते है।
Trending
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व