रतलाम (ख़बरबाबा.कॉम)। प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने रतलाम प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम पुर्व विधायक पारस सकलेचा से मुलाकात करने शांतिनगर स्थित निवास पर पहुंचे ।दिग्विजय सिंह और सकलेचा की इस मुलाकात को 2018 के विधानसभा के चुनावों से जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ समय से पूर्व विधायक पारस सकलेचा के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। श्री सकलेचा की दिग्विजय सिंह से इस मुलाकात के बाद कांग्रेसी हलको में श्री सकलेचा का कांग्रेस का उम्मीदवार बनना तय समझा जा रहा है । पिछले विधानसभा चुनाव में श्री सकलेचा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे लेकिन इस चुनाव में उनकी जमानत भी नही बची थी। चुनाव हारने के बाद वे व्यापम घोटाले को लेकर लगातार शिवराज सरकार के खिलाफ हमले करते रहे । रतलाम शहर में कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नही था जो भाजपा से बराबरी का मुकाबला कर सके । रतलाम में अल्पसंख्यक एवं जैन समाज के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते आये है।इसीलिए कांग्रेस पारस सकलेचा को अपना उम्मीदवार बना सकती है । लेकिन श्री सकलेचा की पिछली विधायकी उन्हें बैकफुट पर ले जाती है क्योंकि 2008 में जीत चुनाव हाइकोर्ट ने रद्द घोषित करते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया था। हाइकोर्ट ने उनके द्वारा तत्कालीन भाजपा उम्मीदवार पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी पर झूठे आरोप लगाकर जनता को प्रभवित कर चुनाव जीतने का दोषी ठहराया था।
Previous Articleसर्पदंश से पिड़ीत महिला को अथक प्रयास के बाद मिला जीवनदान
Next Article संवेदनाओं की बैसाखी पर सियासत कर गए दिग्गी …?
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.