रतलाम(खबरबाबा.काम)। लगातार ड्यूटी कर आम जनता की सुरक्षा में लगे रहने वाले पुलिसकर्मियों को अब उनके जन्मदिन पर जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह द्वारा एक दिवसीय अवकाश का उपहार दिया जा रहा है। यहीं नई पुलिसकर्मियों से स्वंय मिलकर या फोन पर एसपी जन्मदिन की शुभकामनाएंं दे रहे है। इसके अलावा थाने या पुलिस लाइन में जन्मदिन भी मनाया जाएगा। एसपी अमित सिंह ने पुलिसकर्मियों में ड्यूटी का तनाव कम करने और उनसे सीधे जुडऩे के लिए इस नई पहल की शुरुआत की है।
पुलिस सेवा में लगातार ड्यूटी ,कई बार अवकाश नहीं मिलने और परिवार को समय नहीं दे पाने की समस्या आम है। इस कारण पुलिसकर्मी तनाव में भी रहते है, वहीं कई पुलिसकर्मी सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्या भी नहीं बता पाते है, एसे में रतलाम एसपी अमित सिंह ने जिले में नई पहल शुरु की है, जिसमें वे पुलिसकर्मी के जन्मदिन पर सीधे उनसे बात या मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाए दे रहे है। इसके लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों के जन्मदिन का डाटाबैस तैयार किया गया है। जो पुलिसकर्मी शहर के थाने या आसपास तैनात है, उनसे एसपी अमित सिंह मुलाकात कर शुभकामनाएं देगें और जो दुरस्थ थानों में पदस्थ है, उनके फोन पर बात कर शुभकामनाएं देंगें।
मिलेगा अवकाश, थाने या लाइन पर मनेगा जन्मदिन
यहीं नहीं संबधित पुलिसकर्मी को जन्मदिन के दिन अवकाश भी मिलेगा, जिससे वह परिवार के साथ समय बिता सकें। पुलिसकर्मी का थाने या पुलिस लाइन पर जन्ममदिन भी मनाया जाएगा।
समस्या भी बता सकेगें
एसपी से चर्चा या मुलाकात के दौरान एसपी अमित सिंह पुलिसकर्मी से ड्यूटी या अन्य समस्या भी पुछ रहे है। पुलिसकर्मी को यदि कोई समस्या है तो वह एसपी को बता सकते है, उसका समाधान भी किया जाएगा। एएसपी प्रदीप शर्मा ेने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यहीं है कि पुलिसकर्मी सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़कर अपनी बात रख सकें। इससे उनमें ड्यूटी को लेकर भी उत्साह आएगा।
इनका कहना है
पुलिसकर्मियों से सीधे जुड़ाव के लिए यह पहल की गई है। जन्मदिन पर बात कर उसका हाल जानने की कोशीश की जा रही है, वहीं अवकाश भी दिया जा रहा है, ताकि वह परिवार के साथ भी समय दे सकें। दो दिन पूर्व पुलिस लाइन में जन्मदिन मनाने की शुरुआत भी की गई है।
-अमित सिंह, एसपी रतलाम
————-
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.