रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के चर्चित संगीत और फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने एक बार फिर रतलाम का नाम रोशन किया है। उनके संगीत से सजे और स्थानीय भजन गायक अमर पंजाबी के स्वर से तैयार साईं भजन को यू ट्यूब पर एक लाख से अधिक लोग देख चुके है। शहर के इतिहास में यह पहला मौका है,जब स्थानीय कलाकारों को इतनी बडी सफलता मिली है।
संगीत निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने बताया कि स्थानीय गायक अमर पंजाबी के लिए साईंभजन – मुझे तेरा ही सहारा मेरे बाबा,चरणों से लिपटाए रखना- उन्होने वर्ष 2016 में तैयार किया था। इस भजन को यू ट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद से अब तक इसे एक लाख से अधिक लोग देख चुके है। मजेदार बात यह है कि इस विडीयो में सिर्फ साईं बाबा के चित्र के साथ भजन का आडियो है।
उल्लेखनीय है कि युवा संगीतकार हरीश दर्शन शर्मा अब तक हजारों गीत तैयार कर चुके है। उन्होने अनेक फिल्मों के लिए संगीत निर्देशन भी किया है और वर्तमान में वे स्वयं एक फिल्म मालवा मराठा का निर्देशन कर रहे है। हरीश शर्मा और अमर पंजाबी के गीत की सफलता पर उनके मित्र परिचितों ने उन्हे बधाईयां दी है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.