रतलाम (खबरबाबा.काम)। शहर के महलवाड़ा के समीप बाईजी का वास क्षेत्र में घर में करीब 50 सालों से पाले हुए 4 पहाड़ी कछुए गुरुवार को वन विभाग की टीम ने जप्त कर कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने घर के लोगों से कछुए के बारे में जानकारी ली और फिर उनकी जप्ती करने के साथ उन्हे पालने वालें पर केस भी बनाया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों को कछुआ पालकों ने बताया कि कछुओं को करीब 5 दशक से पाला जा रहा था। अधिकारियों ने उन्हे कहा कि लेकिन कानूनन रूप से यह गलत है। शुक्रवार को मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा । वन विभाग के बीट प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक घर में 4 कछुए हैं । सूचना के आधार पर पड़ताल की तो चारों कछुए बरामद किए गए हैं। परिवार का कहना है कि लगभग 5 दशक ये इन्हें पाल रहे हैं। विधान अनुसार जप्ती कर प्रकरण बनाया गया है।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
