रतलाम,10 मई(खबरबाबा.काम)। फोरलेन पर वाहन दुर्घटना में घायल होकर तड़प रही एक तीन वर्षीय मासूम, उसकी मां और एक व्यक्ति के लिए गुरुवार सुबह एएसपी डां. राजेश सहाय किसी देवदूत से कम बनकर नहीं आए। तीनों गंभीर घायलों को एएसपी डां. सहाय अपने वाहन में न सिर्फ तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, बल्कि उनका तत्काल उपचार भी शुरु करवाया।
मामला कुछ यूं है कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एएसपी डां. राजेश सहाय अपने वाहन से इंदौर से रतलाम लौट रहे थे। सातरुंडा के आगे फोरलेन पर उन्हे तीन घायल फेरलेन पर गंभीर घायल अवस्था में तड़पते दिखाई दिए। घायलों में एक तीन वर्षीय नन्ही बालिका भी थी। एएसपी डां. राजेश सहाय जो एक चिकीत्सक भी है, उन्होने घायलों की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस को आने में भी देरी की संभावनाओं देखते हुए तीनों घायलों को अपने वाहन में बैठाया और तत्काल उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में तत्काल तीनों घायलों का उपचार शुरु हुआ। ज्ञातव्य है कि एसपी अमित सिंह भी अपने वाहन में हमेशा प्राथमिक उपचार किट रखते है और वे भी कई बार सड़क पर घायल लोगों की मदद कर चुके है, जिससे लोगों के मन में रतलाम पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील छवि बनी है। बाइक ने पीछे से मारी टक्करतीनों घायलों में पार्वती पिता नंदकिशोर पाटीदार निवासी सिमलावदा, उनकी तीन वर्षीय बेटी मोनिका पिता नंदकिशोर और रामलाल पिता नाथूलाल 50 वर्ष निवासी सिमलावदा है। यह तीनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने इन्हे जोरदार टक्कर मार दी, और तीनों घायल हो गए। महिला को सिर में चोंट लगी है।
——–
Trending
- रतलाम: मतदान दिवस के पूर्व की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
- रतलाम: भाजपा महिला सम्मेलन-महिला मतदाता जागरूक रही तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- रतलाम: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ली ग्रामीण विधानसभा में बैठक, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- रतलाम: कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस वार्ता कर वन मंत्री को घेरा, भाजपा पर भी साधा निशाना
- रतलाम: बिल्डर्स और ट्रांसपोर्टर बनकर दुकानदारों से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- रतलाम: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नवागत डीन का स्वागत किया गया
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, कीर्तन और अटूट लंगर का आयोजन
- रतलाम: मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर राजेश बाथम ने किया निलंबित