रतलाम,10जून(खबरबाबा.काम)। नामली के समीप सीखेड़ी गांव में बोरिंग में गिरे चार वर्ष के बालक को ढाई घंटे चले बचाव अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बच्चे के बाहर निकलते ही 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए बाल चिकित्सालय भेजा।
पुलिस के अनुसार सिखेड़ी निवासी गणेश पिता घनश्याम 4वर्ष रविवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ खजूर तोडऩे के लिए पहुंचा था। इस दौरान वह खेत में केसीन व जमीन के बीच पड़ी दरार में करीब दस फीट तक नीचे चला गया। ये देख साथ के बच्चों ने गांव में पहुंचकर लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, SP अमित सिंह , एएसपी डॉ राजेश सहाय सहित अन्य अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे ।यहां पहुंची जेसीबी से पहले तो करीब दस फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, उसके बाद उसमें गांव के कुछ लोग अंदर उतरे और सुरंग बनाने का काम शुरू किया।इस दौरान चिकित्सा टीम ने गड्ढ़े में पाइप से आक्सीजन भी सप्लाई किया ताकि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत न हो। सूचना मिलने पर रेसक्यू टीम और अधिकारियों के साथ ही कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी अमित सिंह भी मौके पहुंचे जबकि एएसपी डॉ. राजेश सहाय खुद रेस्क्यू टीम के साथ बच्चे को निकालने के लिए गड्ढ़े में उतरे। प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में करीब दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद बच्चे को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल कर ले आया गया। बच्चे के बाहर आने के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने उसे बाल चिकित्सालय भिजवाया और बचाव कार्य में लगे ग्रामीणों के सराहनीय कार्य की तारीफ कर उन्हे सम्मानित करने की बात कही। बाल चिकित्सालय में डॉक्टरों ने परीक्षण कर बालक को 24 घंटे तक ऑब्जरवेशन में रखने का निर्णय लिया, हालांकि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
