रतलाम, 29जून(खबरबाबा.काम)।राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल शुक्रवार दोपहर को जिले के रानीसिंग होते हुए रतलाम सर्किट हाउस पहुंची। राज्यपाल को सर्किट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्रीमती पटेल झाबुआ के रास्ते शुक्रवार सुबह जिले के रानीसिंग गांव में पहुंची, जहां उन्होंने शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण करने के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्राम वासियों को संबोधित किया। रानीसिंग में राज्यपाल की अगवानी कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा ,एडीएम डॉ कैलाश बुँदैला, एएसपी डॉ. राजेश सहाय, सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल आदि ने की । रानी सिंग में आयोजित कार्यक्रम के बाद राज्यपाल कुआझागर होते हुए दोपहर में सर्किट हाउस पहुंची। कुआझागर में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने राज्यपाल का स्वागत किया। सर्किट हाउस पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां शहर विधायक चेतन कश्यप, महापौर श्रीमती सुनीता यार्दे,कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ,एएसपी डॉक्टर राजेश सहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी गण उपस्थित थे ।

Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
