रतलाम 8 अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर का नाम मिनी स्मार्ट सिटी सूची में शामिल होते ही निगम के कार्यो को ओर अधिक गति देने हेतु महापौर डॉ0 (श्रीमती) सुनीता यार्दे ने निगम आयुक्त एस.के. सिंह के साथ निगम के विभिन्न अधिकारियों की बैठक लेकर नगर व नागरिकों के हित में किये जाने वाले कार्यो में गति लाये जाने के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में सर्वप्रथम महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने रतलाम नगर का नाम मिनी स्मार्ट सिटी में सम्मिलित होने पर सभी को बधाई प्रेषित कर इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये।
इसके अलावा बैठक में महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने कहा कि निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन 12 से 15 घंटे कार्य करते है फिर भी जस नहीं मिलता है इस हेतु उन्होने निर्देश दिये कार्य को इस प्रकार से किया जाये कि वह धरातल पर दिखाई दे।
नगर में निर्माणाधीन 4 व 2 लेन सड़को का कार्य त्वरित गति से कराये जाने के साथ ही उद्यान, नाले, नालियां, सड़क आदि कार्यो में भी गति लाये जाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। साथ ही सीवरेज, सिटी बस तथा ई गर्वनेंस के कार्य भी तेज गति से कराये जाने के निर्देश दिये।
समग्र आईडी बनवाने में नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय में तीन कम्प्यूटर स्थापित कर समग्र आईडी का कार्य तेजी से किया जाये इसके अलावा जलकर व संपत्तिकर की बकाया वसूली हेतु दलो का गठन किया जाकर वसूली की जाये तथा इस कार्य की मॉनिटरिंग के साथ प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट ली जाये।
निगम में पदस्थ हुए नये इंजीनियरों का महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने परिचय व उन्हे सौंपे गये कार्यो की जानकारी लेकर अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की समझाईश दी।
निगम अधिकारियों की बैठक के पश्चात महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने पार्षदों की बैठक ली व उनकी समस्याओं को सुनकर वार्डो में उद्यान, बाउण्ड्रीवाल, ग्रीन स्पेस, खेल उपकरण, इन्टरलॉकिंग सीमेन्ट ब्लॉक लगाना, सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु पोल लगवाने आदि कार्य प्राथमिकता से कराये जाने हेतु निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। पार्षदों द्वारा रतलाम नगर का नाम मिनी स्मार्ट सिटी की सूची में सम्मिलित होने पर महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे का सम्मान किया।
इस अवसर पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: महिला से मंगलसूत्र झपटने का प्रयास,आरोपी को किया गिरफ्तार, फरियादी की सूझबूझ व पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात
- रतलाम: जिला अस्पताल में युवक द्वारा पुलिसकर्मियों से मारपीट का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महापौर प्रहलाद पटेल को किया पुरस्कृत,पीएम स्वनिधी के उत्कृष्ट कार्य रतलाम नगर को मिला प्रथम पुरस्कार, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी बधाई
- रतलाम: राॅयल काॅलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं साइबर सूरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,2 वाहन जब्त… घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा,सभी आरोपी रतलाम के
- रतलाम: रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और लोडिंग पिकअप की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
- रतलाम :पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी की वारदातों का किया गया खुलासा,2 नावालिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का रजत जयंती वर्ष- 30 बच्चों से शुरू हुआ स्कूल आज बना शिक्षा का वटवृक्ष, आने वाले वर्षों में ICSE स्कूल खोलने की योजना