रतलाम,12अगस्त(खबरबाबा.काम) । जीवन मे अनेक कष्ट आते है, अनेक विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होती है लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में भी धीरज रखकर इनका सामना करनेवाला व्यक्ति जीवन मे कभी असफल नही होता क्योंकि समय और परिस्थितियां कभी भी एकसमान नही होती ये बदलती जरूर है । व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में यह सोच ले कि ये थोड़े समय की ही है तो उसका ये धीरज उसके जीवन की लक्ष्य प्राप्ति में कारगर साबित होता है ।
यह बात दिगम्बर जैन संत प्रमाण सागरजी महाराज ने रविवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही ।
प्रमाण सागरजी महाराज ने आज व्यक्ति के जीवन मे तनाव के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओ पर विस्तार से समझाते हुए कहा कि तनाव व्यक्ति के जीवन का हिस्सा है ।सकारात्मक तनाव व्यक्ति के जीवन का पथ प्रदर्शक होता है जबकि नकारात्मक तनाव जीवन को छिन्न भिन्न और खंडित कर देता है, नकारात्मक तनाव की स्थिति को समाप्त करने के लिए व्यक्ति को धीरज का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि जीवन मे हमेशा परिस्थितियां अनुकूल नही रहती, प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यदि धीरज रखकर व्यक्ति यह सोच ले कि ये परिस्थितियां थोड़े समय की ही है तो जीवन मे नकारात्मक तनाव को समाप्त किया जा सकता है ।
Trending
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
