रतलाम, 5सितम्बर(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना अंतर्गत गणेश देवरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग गई ।इस दौरान ऊपरी मंजिल फंसे कुछ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया ।आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार आग गणेश देवरी पर रंगरेज पट्टी के एक मकान में लगी। घटना सुबह करीब पौने 11 बजे की बताई जा रही है ।आग लगने का कारण प्रारंभिक रूप से फ्रीज में हुए फाल्ट को बताया जा रहा है ।आग लगने के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल पर एक महिला सहित चार लोग मौजूद थे। जिन्हें फायर बिग्रेड और आस पड़ोस के लोगों ने छज्जे के रास्ते सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम से दमकल ,पटवारी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया ।आग की सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। मकान मालिक के बेटे फिरोज ने बताया कि आग से टीवी ,दुकान का सामान, नगदी एवं अन्य सामान जल गया है। आग से एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
What's Hot
Previous Articleअमृत सागर तालाब से मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.