रतलाम, 20सितम्बर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में उम्मीदवारों के लिए मंथन शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री प्रत्येक जिले से निर्धारित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर जिले का फीडबैक ले रहे है, जिसमें एट्रोसिटी एक्ट को लेकर बने माहौल पर भी चर्चा की जा रही है। गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष ने रतलाम की पांचों विधानसभा में पार्टी की वर्तमान स्थिति,गुटबाजी ,नाराजगी और संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी फीडबैक प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रत्येक जिले से फीड बेक ले रहे है।सूत्रों के अनुसार गत दिवस रतलाम जिले के पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई।जिसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष , उनके पूर्व के दो जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला प्रभारी से जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र के बारे में चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक हालातो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से जानकारी ली और डैमेज कंट्रोल के लिए भी कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बारे में भी जानकारी ली ताकि समय रहते इन्हें दूर किया जा सके।सूत्र बताते हैं कि चर्चा में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवार को लेकर भी विचार लिए गए। सूत्रों के अनुसार इस विषय पर संगठनात्मक के बजाय गुटबाजी हावी रही। जिले की संगठनात्मक स्थिति बताने के लिए बुलाए गए कुछ पार्टी नेताओं द्वारा स्वयं की दावेदारी जताने में पीछे नहीं रहने की चर्चाएं है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
