रतलाम, 20सितम्बर (खबरबाबा. काम)। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंधन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत बैठक आयोजित की गई l
उक्त योजना अंतर्गत जिले के 15 स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता, सामाजिक बुराइयों, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण आदि के संबंध में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित होगा ।इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह में एक आउटडोर तथा एक इंडोर कक्षाएं लगेगी । स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में पावर पॉइंट के माध्यम से चयनित 15 स्कूलों के शिक्षकों को बताया गया। इस मौके पर एएसपी प्रदीप शर्मा , भूपेंद्र सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, अमर वाधवानी, जिला शिक्षा अधिकारी, आरआई खिलावन सिंह कंवर, चिल्ड्रन सिक्युरिटी ग्रुप के राकेश शर्मा, आरती मौर्य व उनकी टीम तथा पुलिस अधिकारी गण उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
