भोपाल,30अक्टूबर। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम पनामा पेपर मामले में लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौतरफा घिर गए हैं। कन्फ्यूजन में पनामा घोटाले में सीएम के बेटे का नाम लेने पर राहुल ने गलती तो जरूर मानी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया है।
राहुल के यू-टर्न पर शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा, ‘अगर कोई जूनियर नेता ऐसा आरोप लगाता तब बात अलग होती लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खुद इस तरह के आरोप लगा रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि अगर वह (राहुल) माफी मांगते हैं तो इस पर विचार करुंगा।
बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल ने पहले पनामा पेपर्स मामले में शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था। गलती पर सफाई देते हुए राहुल ने कहा कि बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि कल मैं कन्फ्यूज हो गया था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापम घोटाला किया है।
सोमवार को राहुल ने दिया था बयान
सोमवार को झाबुआ में रैली के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर और व्यापम का जिक्र करते हुए पिता-पुत्र की जोड़ी पर निशाना साधा था। इसपर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स में मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम लेकर सारी हदें पार कर दीं।
सीएम के बेटे ने लगाया मानहानि का केस
गलती पर सफाई देने के बाद भी शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। कार्तिकेय चौहान ने भोपाल में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। न्यायाधीश सुरेश सिंह की कोर्ट में कार्तिकेय की तरफ से अधिवक्ता शिरीष श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद पेश किया है। मानहानि का परिवाद दायर करने के लिए कार्तिकेय चौहान के वकील ने कोर्ट में सबूत के तौर पर अखबार की कटिंग और टीवी न्यूज चैनलों में चले राहुल गांधी के बयान का हवाला दिया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
