रतलाम,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत धान मंडी में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश यहां से आभूषण नकदी मोबाइल पर हाथ साफ कर गए।
चोरी की वारदात योगेंद्र परिहार के यहां हुई ।योगेंद्र धान मंडी क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करते हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने मकान के पीछे स्थित चैनल गेट को चौड़ा करके अंदर प्रवेश किया और बाद में खिड़की के रास्ते योगेंद्र के घर में प्रवेश किया।योगेंद्र के अनुसार बदमाश एक सूटकेस और दो मोबाइल चोरी कर ले गए ।सूटकेस के अंदर करीब 50 हजार रुपए मूल्य के आभूषण और दस हजार के लगभग रुपए नगद रखे हुए थे। घटना के समय परिवार घर में ही सोया था।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.