रतलाम,15अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत मोरवानी स्टेशन के पास पटरी किनारे दो हिस्सों में दो दिन पहले मिले शव का मामला हत्या का निकला । सोमवार को शव की शिनाख्त हो गई। शव गुजरात के मोरबी जिले में रहने वाले एक युवक का है, जो कि रतलाम में काम से आया था।
हालाकि पुलिस इस मामले में अभी कोई खुलासा नहीं कर रही है। उसकी माने तो मामले में जांच जारी है और पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस की माने तो दो दिन पहले शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे थे। इस बीच घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक कार के मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो कार पर गुजरात का नंबर था। उसकी जांच करने पर कार मोरबी जिले की होना पाई गई। उसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाने पर गाड़ी दायाभाई नाम के युवक द्वारा ले जाने की बात सामने आई थी, जो कि दो दिन से वापस नहीं आया है। पुलिस को शव दाया का होने की शंका पर उसने परिजनों को बुलाया और शिनाख्त कराई तो वह पहचान गए। पुलिस को पता चला कि दाया वहां एक फेक्टरी में मजदूर भेजने का काम करता है। इसके लिए वह रतलाम आता है। दो दिन पहले भी वह रतलाम में एक व्यक्ति के पास आया था। पुलिस ने संबंधित का पता निकालकर उसे पकड़ लिया है। हत्या का कारण मृतक का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध होना बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
