रतलाम,5अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की है, जो कि इनके द्वारा रतलाम शहर, जावरा व बदनावर से चुराने की बात कही गई।
पुलिस ने इन्हे गुरुवार को वाहन चैकिंग के दौरान रोका था। इस दौरान बाइक के कागज मांगने पर यह भाग गए थे, जिस पर पीछा कर पकड़ा और कागज मांगे तो बाइक चोरी की होने की बात सामने आई।
पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में रतलाम निवासी अंबाराम , शिवराम व भाट पचलाना हाल सैलाना निवासी बंटी को गिरफ्तार किया है। सख्ती से हुई पूछताछ के बाद आरोपियों ने जहां बाइक रखी थी, वहां की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तीन अन्य बाइक भी बरामद की। चोरी के मामले में बरामद की गई बाइक बदमाशों ने रतलाम व धार जिले से चुराई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक बाइक त्रिपोलिया गेट क्षेत्र से दो माह पहले चुराई थी। उसके बाद दो बाइक जावरा में दो स्थानों से चुराई व एक बाइक बदनावर में एक बैंक के बाहर से चुराई थी। पुलिस को शक है कि पूछताछ में आरोपियों से कुछ और चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
