भोपाल,30अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नामांकन की तारीख नजदीक आते ही मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल गर्मा गया है।राजनीतिक दल एक तरफ मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।तो दूसरी तरफ उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करने पर भी माथापच्ची चल रही है। इस बीच खबर है कि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं।उनके साथ भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी विनय सहत्रबुद्दे, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए हैं।
सभी विशेष विमान से दिल्ली रवान हुए हैं और वहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। दो दिनों तक मध्य प्रदेश चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि सूची में 125 सिंगल नाम शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर विस्तार से चर्चा के बाद भाजपा 1 नवम्बर को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
पहली सूची में जिले का भी नाम
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार बीजेपी की पहली सूची में रतलाम जिले की एक या दो विधानसभा सीट पर भी उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं।सूत्रों के अनुसार जावरा और रतलाम शहर के उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में शामिल होने की संभावना है।
What's Hot
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवारों की सूची लेकर विशेष विमान से दिल्ली रवाना, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 1 नवम्बर तक 125 उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी,भाजपा की फर्स्ट लिस्ट में जिले कि कुछ विधानसभा पर भी उम्मीदवार को लेकर हो सकती स्थिति साफ
Previous Articleमतदाता जागरूकता रैली से किया मतदाताओं को जागरूक
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.