रतलाम, 6नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी बंटी लाला के पुलिस अभिरक्षा से फरारी के मामले जावरा उपजेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक को रतलाम एसपी के प्रतिवेदन पर जेल महानिदेशक भोपाल ने निलंबित कर दिया है ।सहायक जेल अधीक्षक पर उक्त विचाराधीन बंदी को जेल नियमों से अलग हटकर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आरोप है ।
जानकारी के अनुसार जावरा उप जेल में बंद आरोपी बंटी लाला पिछले दिनों रतलाम में पेशी पर लाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। हालांकि आरोपी को रतलाम पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन फरारी के मामले में पुलिस जांच के दौरान जावरा उप जेल में पदस्थ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे।जेल में विचाराधीन बंदी को बाहर से मंगा कर भोजन करवाना ,मोबाइल पर बात करवाना, परिचितों से नियमों से हटकर मुलाकात करवाने के साथ ही फरार होने वाले दिन पुलिस अभिरक्षा में जावरा जेल से निजी वाहन में रतलाम भेजने की बात भी सामने आई। इस मामले में रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने अपना प्रतिवेदन जेल महानिदेशक भोपाल को प्रस्तुत किया, जिसके बाद जेल महानिदेशक संजय चौधरी ने उपजेल जावरा में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक सुरेश गोयल को निलंबित करते हुए उज्जैन जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक मुनींद्र मिश्रा को जावरा उपजेल में पदस्थ किया है। निलंबन अवधि में जिला जेल रतलाम मुख्यालय रहेगा।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.