रतलाम,2नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में 177 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी है ।जिले की पांचों विधानसभा पर पहली सूची में उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।
भाजपा ने जिले में मौजूदा दो विधायकों के टिकट काट दिए हैं ।जारी सूची के अनुसार रतलाम शहर से वर्तमान विधायक चेतन्य काश्यप भाजपा के उम्मीदवार होंगे ।वहीं रतलाम ग्रामीण से वर्तमान विधायक मथुरा लाल डामर का टिकट काटकर दिलीप मकवाना को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है ।इस तरह सैलाना विधायक संगीता चारेल का टिकट भी भाजपा ने काट दिया है और यहां से जिला पंचायत सदस्य नारायण मेड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है ।जावरा से वर्तमान विधायक डॉक्टर राजेन्द्र पांडे और आलोट से भी वर्तमान विधायक जितेन्द्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही कार्यकर्ता उम्मीदवारों के निवास स्थान पर पहुंचने लगे हैं और उन्हें बधाईयां दी जाने लगी है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.