रतलाम,18नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जब भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई थी, तब यह बीमारू राज्य था ।आज प्रदेश विकासशील राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है ।भाजपा प्रदेश को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना चाहती है।

यह बात केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को रतलाम शहर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार चेतन्य कश्यप के समर्थन में नाहरपुरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। रतलाम शहर में चुनावी दौर की आज पहली सभा हुई । श्री तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा शासन में हुए कार्यों को बताया, वही शहर विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा 5 वर्षों में रतलाम विधानसभा में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। तोमर ने प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए 2003 के पूर्व प्रदेश की स्थिति और आज की स्थिति की तुलना भी की।
सभा को भाजपा उम्मीदवार चैतन्य काश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि 5 वर्षों में उन्होंने भविष्य के रतलाम का आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के कायाकल्प का जो संकल्प लिया था उसमें वह सफल हुए हैं। सभा के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, महापौर श्रीमती सुनीता यार्दे, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, कन्हैयालाल मोर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य, प्रेम उपाध्याय आदि मौजूद थे।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
