भोपाल,24नवम्बर(खबरबाबा.काम) । मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. आज प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी आज सूबे में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. वो मंदसौर और छतरपुर में रैली करेंगे.
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार रैली करने में बीजेपी से आगे हैं. आज वह मध्य प्रदेश में तीन जनसभा (सागर, दमोह और टीकमगढ़) में जाएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी रहेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी अध्यक्ष लगातार प्रदेश में एक साथ कई जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. आज वह प्रदेश के चार जगहों पर जनसभा और रोड शो में जाएंगे. इसके तहत वह अशोकनगर, शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना जाएंगे. बीजेपी मध्य प्रदेश की गद्दी पर लगातार चौथी बार आने के लिए तमाम कोशिशें कर रही हैं और पार्टी ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत सूबे में झोंक दी है.एमपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार रैलियां कर रहे हैं. आज और कल शनिवार और रविवार का दिन होने के कारण दोनों ही पार्टियां अपने नेताओं के अधिक से अधिक जनसभा का आयोजन कर रही हैं.
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
