रतलाम,4दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अज्ञात चोरों ने राजेन्द्र नगर में विगत रात किचन का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय मकान मालकिन घर में ही थी लेकिन उन्हें कानोकान पता नही चला और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण बदमाश चुरा ले गए।
घटना महिला एवं बाल विकास विभाग उज्जैन में कार्यरत सुषमा पति जगदीश यादव के घर में हुई। श्रीमती यादव अपनी बेटी के साथ घर में सोई थी तभी अज्ञात बदमाशों ने बीति रात किचन के दरवाजे को उचका दिया और घर में घुस गए। चोरो ने घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों ,चांदी के सिक्के तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह श्रीमती यादव उठी तो उसने घर का सामान बिखरा देखा। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आलोट में खेत से बाईक चोरी
आलोट। आलोट थाने के ग्राम लंगरखेड़ी में एक किसान अपने खेत पर सिंचाई करने गया था, लेकिन अज्ञात बदमाश रात में बाईक को चुरा ले गया। आलोट थाना पुलिस के मुताबिक लंगरखेड़ी निवासी चंद्रलाल पिता पूरालाल बागरी अपने खेत पर सिंचाई करने गया था । विगत रात अज्ञात बदमाश फरियादी की बाईक क्रमांक एमपी 13 एमआई 4413 को चुरा ले गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
